अगर सपने में दिखे कुछ ऐसा तो समझिए जल्द होने वाले हैं मालामाल, कुंवारे लोगों के लिए ये सपना होता है शुभ

इस दुनिया में हर कोई व्यक्ति सोते हुए सपने अवश्य देखता है। अक्सर लोगों के मुंह से आप लोगों ने सुना होगा कि हम सभी को सपने वही आते हैं, जिसके बारे में हम ज्यादा सोचते हैं। परंतु कभी-कभी कुछ ऐसे सपने नजर आते हैं, जिसके बारे में हमने कभी दूर दूर तक बिल्कुल भी विचार नहीं किया होता है और इन सपनों का मतलब ज्यादातर लोगों को समझ ही नहीं आता है।

वैसे कुछ सपने अच्छे होते हैं तो कुछ सपने बुरे भी होते हैं। कुछ सपने देखने के बाद व्यक्ति के मन को खुशी मिलती है परंतु कुछ सपने इतने डरावने होते हैं कि लोग भयभीत हो जाते हैं। हर सपने का अपना कोई ना कोई मतलब जरूर होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस तरह के सपने देखना व्यक्ति को कुछ संकेत देते हैं लेकिन जानकारी के अभाव में लोग सपनों का मतलब समझ नहीं पाते हैं।

स्वप्न शास्त्र में इन सपनों के शुभ और अशुभ परिणामों के बारे में जिक्र किया गया है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसे 9 सपनों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो स्वप्न शास्त्र के अनुसार बहुत शुभ माने जाते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में…

ये सपने देते हैं शुभ संकेत

1. अगर सपने में सांप काट लेता है तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस तरह का सपना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि आपके ऊपर माता लक्ष्मी जी की कृपा है और आप बहुत ही जल्द मालामाल हो सकते हैं। अगर सांप आपके सिर में काट लेता है तो इसका अर्थ होता है कि आपको बहुत अधिक धन की प्राप्ति होने वाली है इसके अलावा अगर आप खुद को मल में लिपटा हुआ देखते हैं तो यह धन आगमन की तरफ इशारा करता है।

2. अगर आप अपने सपने में देव दर्शन, पितृ दर्शन, भाई-बहन और कुटुंबियों को देखते हैं तो यह बहुत ही शुभ होता है। वहीं अगर आप स्वयं को मरा हुआ देखते हैं, रक्त निकलते देखना, स्वर्ग दर्शन, सांप को मारना, सूर्य या चंद्र ग्रहण देखना, सेना को देखना, वर्षा होते हुए देखना, इस तरह के सपने आपको नजर आते हैं तो इसका मतलब होता है कि आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी होने वाली है।

3. अगर आप सपने में श्मशान में अंत्येष्टि, शव आदि देखते हैं तो शुभ-लाभ, उन्नति और मनोरथों की प्राप्ति होने की संभावना रहती है। अगर आप अपने सपने में लाश, हाथी और घोड़े को आपका पीछा करते देखते हैं तो इसका मतलब होता है कि किसी बड़े सम्मान या पदोन्नति की संभावना है।

4. अगर आप अपने सपने में कोई सुंदर महिला या फिर अप्सरा देखते हैं तो इसका मतलब होता है कि प्रेमी या प्रेमिका का मिलाप हो सकता है। वहीं अगर सपने में दांत टूटना, नाखून काटना जैसी चीजें देखते हैं तो यह संकेत देता है कि बहुत ही जल्द दरिद्रता दूर होने वाली है।

5. अगर आप सपने में ट्रेन देखते हैं तो इसका मतलब होता है कि आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। अगर सपने में बाग-बगीचा या हरा-भरा मैदान देखते हैं तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना गया है। यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि बहुत ही जल्द आपको तनाव और चिंता से छुटकारा मिलने वाला है।

6. अगर आप सपने में खुद को उड़ता हुआ देखते हैं तो इससे आत्मविश्वास बढ़ता है। इसके अलावा अगर आप कबूतर देखते हैं तो इसका अर्थ है कि बहुत ही जल्द कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

7. अगर किसी व्यक्ति को सपने में अपनी खोई हुई वस्तु वापस मिल जाती है तो इसका मतलब होता है कि भविष्य में उसको अपार सुख की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप अपने सपने में खुद को पर्वत पर चढ़ता हुआ देखते हैं तो इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको सफलता मिल सकती है।

8. अगर आप सपने में खुद को भंडारा करते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि जीवन की धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी और बहुत ही जल्द जीवन धन-धान्य से परिपूर्ण हो सकता है। इसके अलावा अगर किसी बच्चे को गोद में देखते हैं तो यह संतान प्राप्ति की इच्छा पूर्ण होने की तरफ इशारा करता है।

9. अगर कुंवारे लोग अपने सपने में हथियार फर्श पर पड़ा हुआ देखते हैं तो यह शुभ फल की प्राप्ति की तरफ संकेत करता है। इसका अर्थ है कि बहुत ही जल्द आपको मनभावन जीवनसाथी की प्राप्ति होने वाली है।