किसी आलीशान रिजॉर्ट नहीं, इस खास जगह अथिया शेट्टी और केएल राहुल करेंगे शादी, जानिए कब होगी वेडिंग

वैसे देखा जाए तो बॉलीवुड और क्रिकेट का बहुत पुराना नाता है। बॉलीवुड सितारों और क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच लव अफेयर भी बहुत आम बात है। इनमें से कुछ विवाह के बंधन में बंध गए। इसका सबसे फेमस उदाहरण विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का है। अब ऐसा लग रहा है कि शायद इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी भी इस लिस्ट में जल्द ही शामिल हो सकते हैं। एक लंबे अरसे से अथिया शेट्टी और भारत के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल के रिश्ते की चर्चा हो रही है।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि कपल इसे कई बार खारिज कर चुका है। सभी लोगों की नजरें केएल राहुल और अथिया शेट्टी की लव स्टोरी पर टिकी हुई है। आए दिन इनकी शादी को लेकर नए- नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। वहीं फैंस भी इन दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर कोई बस इसी इंतजार में बैठा हुआ है कि कब यह लवबर्ड्स अपनी शादी की घोषणा करेंगे।

फिलहाल, अथिया शेट्टी और केएल राहुल दोनों ही अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे हुए हैं। लेकिन खबरों का बाजार इनकी शादी की खबर से एक बार फिर से गर्म हो गया है। जी हां, ऐसा बताया जा रहा है कि कुछ ही महीनों में कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

बता दें अथिया शेट्टी और केएल राहुल काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं इस साल की शुरुआत में उनकी शादी के कयास लगने शुरू हो गए थे। लेकिन सुनील शेट्टी ने हर बार इससे इनकार कर दिया। उन्होंने कहा था कि जब दोनों बच्चे फ्री होंगे, तब शादी धूमधाम से होगी। अब केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी से जुड़ी हुई एक बड़ी अपडेट सामने आई है।

अब लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कुछ ही महीनों में अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसा भी बताया जा रहा है कि शादी की रस्में सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में निभाई जाएंगी। जी हां, रिपोर्ट के अनुसार, उनकी शादी किसी आलीशान महंगे रिजॉर्ट या होटल में नहीं बल्कि सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले में होगी। सुनील शेट्टी के बंगले का नाम “जहान” है। सुनील शेट्टी का यह बंगला उनके दिल के काफी करीब है। इसे उन्होंने 17 साल पहले बनाया था।

यह खबर है कि यह जोड़ी पूरे तामझाम के साथ कोई आलीशान शादी नहीं करना चाहती बल्कि यह इस खुशी के मौके को सिर्फ अपने परिवार, दोस्तों और करीबियों के साथ ही मनाना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने शादी के लिए कोई आलीशान होटल चुनने के बजाए अपने पापा के फार्म हाउस को चुना है। ऐसी भी खबर सामने आ रही है कि इस जोड़ी की शादी ऑर्गेनाइज करने वाले लोगों ने खंडाला के इस बंगले को देख भी लिया है, ताकि तैयारियां शुरू की जा सके।

इतना ही नहीं बल्कि खबर यह भी है कि इस परिवार ने शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को दिसंबर के अंत और जनवरी के पहले हफ्ते की डेट खाली रखने के लिए कह दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, केएल राहुल और अथिया शेट्टी इस साल दिसंबर के अंत में या फिर जनवरी के पहले हफ्ते में सात फेरे ले सकते हैं।