अथिया शेट्टी की शादी की रस्मों की सामने आई अनदेखी तस्वीरें, बहन का हाथ पकड़कर मंडप तक ले गए थे भाई अहान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की लाडली बेटी व बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 23 जनवरी 2023 को धूमधाम से शादी रचाई थी। यह शाही शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले पर हुई थी, जिसमें बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा हस्तियों के अलावा क्रिकेट जगत के सितारों को बुलाया गया था। सुनील शेट्टी ने अपने बंगले को इस शादी के लिए दुल्हन की तरह सजाया था। वहीं दूल्हा और दुल्हन अथिया शेट्टी और केएल राहुल जब शादी के बंधन में बंधने के बाद पैपराजी के सामने आए तो उन्होंने जमकर पोज दिए।

लेकिन अब शादी के बाद कपल की वेडिंग की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में जहां भाई अहान अपनी बहन अथिया शेट्टी को मंडप तक ले जाते नजर आ रहे हैं। वहीं बेटी को दुल्हन की तरह सजा देख सुनील शेट्टी काफी भावुक होते हुए नजर आ रहे हैं।

बहन अथिया शेट्टी को मंडप तक लेकर पहुंचे भाई अहाना

आपको बता दें कि अथिया शेट्टी के भाई अहान शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरों को साझा किया है। अगर आप पहली तस्वीर को देखेंगे, तो उसमें अहान अपनी प्यारी दुल्हन बनीं बहन अथिया शेट्टी का हाथ पकड़कर उन्हें मंडप तक ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में अथिया शेट्टी के चेहरे पर खुशी साफ साफ देखी जा सकती है।

 

वहीं अगर आप दूसरी तस्वीर को देखेंगे, तो उसमें अथिया शेट्टी और केएल राहुल मंडप में बैठे हुए नजर आ रहे हैं और अहान शेट्टी हाथ में पूजा की थाली पकड़े कोई रस्म पूरा करते हुए देख रहे हैं।

अहान शेट्टी ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “मैं आप दोनों से बहुत प्यार करता हूं। आप दोनों को ढेर सारी खुशियां मिले और ऐसे ही प्यार बरकरार रहे।”

सुनील शेट्टी ने अथिया संग शेयर की इमोशनल फोटो

वहीं बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरों को साझा किया है। जैसा कि आप लोग यह तस्वीर देख सकते हैं, यह अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी के तुरंत के बाद की मंडप की फोटो है। इस तस्वीर में दूल्हा-दुल्हन अथिया शेट्टी और केएल राहुल बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना व केएल राहुल के पेरेंट्स कपल पर फूलों की बारिश करते हुए नजर आ रहे हैं।

अगर आप दूसरी तस्वीर को देखेंगे, तो उसमें सुनील शेट्टी और माना शेट्टी काफी इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने अपनी बेटी को गले लगाया हुआ है और दुलार करते हुए इस फोटो में नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने शादी के बाद 23 जनवरी 2023 को अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी की कई खूबसूरत झलकियां शेयर की थी। सोशल मीडिया पर केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की तस्वीरें जैसे ही सामने आईं, वैसे ही देखते ही देखते वायरल हो गईं। इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी से इन दोनों के परिवार वाले बेहद खुश हैं।