अथिया शेट्टी-केएल राहुल की होगी शादी! अहान भी लाने वाले हैं बहू, पापा सुनील शेट्टी ने किया ये ट्वीट

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादियों का सीजन चल रहा है। बहुत से सितारें ऐसे हैं जो विवाह के बंधन में बंध कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं। वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जो अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं।

खबरों में ऐसा बताया जा रहा है कि यह सितारे बहुत ही जल्द विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं। इसी बीच सुर्खियों में यह खबर छाई हुई है कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी के घर भी शादी की शहनाई बजने वाली है। जी हाँ, वो भी एक नहीं बल्क‍ि दो-दो यानी सुनील शेट्टी के घर डबल सेलिब्रेशन होने वाला है।

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और उनका बेटा अहान शेट्टी, दोनों बहुत ही जल्द अपने अपने पार्टनर्स के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। अथिया शेट्टी अपने अपने बॉयफ्रेंड क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी करने वाली हैं। वहीं अहान शेट्टी भी अपनी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ के साथ शादी करके अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे।

बता दें बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता सुनील शेट्टी के घर इस वर्ष दोहरी खुशी आने वाली है। अभिनेता के करीबी दोस्त ने पोर्टल से बातचीत में इसकी जानकारी दी है। सूत्र ने बताया है कि आथिया-राहुल की शादी 2022 में पक्की है। वहीं अहान भी अपनी गर्लफ्रेंड तान्या से जल्द शादी करना चाहते हैं, जो इसी साल हो सकती है।

वैसे जो खबर निकल कर सामने आई है, इसमें कितनी सच्चाई है। इसके बारे में अभी बता पाना मुश्किल है परंतु आने वाले दिनों में इस खबर की सच्चाई पता ही चल जाएगी। फिलहाल, में इस खबर से जुड़े हुए शख्स के बयान का इंतजार रहेगा।

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री आथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के अफेयर और शादी की चर्चाएं जोरों शोरों पर चल रही हैं। अक्सर इन दोनों को एक साथ भी देखा जाता है और सोशल मीडिया पर भी उनकी कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं लेकिन अब आथिया-राहुल की शादी की अफवाहों वाली रिपोर्ट सामने आई है, जिस पर अथिया शेट्टी के पिता और बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सुनील शेट्टी ने नाराजगी जताई है।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल के रिलेशनशिप की खबरें पिछले काफी लंबे समय से हैं। वहीं दूसरी तरफ अहान शेट्टी लंबे समय से तान्या श्रॉफ के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों ही अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इन खबरों पर सुनील शेट्टी ने अपनी नाराजगी जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सुनील शेट्टी में ट्विटर पर ट्वीट कर यह लिखा है कि उन्हें समझ नहीं आता कि ऐसी रिपोर्ट से उन्हें खुश होना चाहिए या दुखी। उन्होंने कहा है कि ऐसी रिपोर्ट लिखने से पहले तथ्यों को ठीक से सत्यापित करना चाहिए। इस तरह की गैरजिम्मेदाराना रिपोर्टिंग पत्रकारिता की विश्वसनीयता को धूमिल करती है। वहीं अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अभी तक इस रिपोर्ट पर चुप्पी साध रखी है और अपने रिलेशनशिप को लेकर भी कुछ नहीं कहा है।