अगले 3 महीने में BF केएल राहुल की दुल्हनिया बनेंगी अथिया शेट्टी! खुद कर रहीं तैयारियां: रिपोर्ट

अभिनेत्री अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों का विषय बने रहते हैं। दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। हाल ही में यह कपल जर्मनी से वापस लौटा है। दरअसल, अथिया शेट्टी जर्मनी से अपने बॉयफ्रेंड केएल राहुल की सफल सर्जरी के बाद वापस लौटी हैं। कथित तौर पर केएल राहुल को 8 जून 2022 को एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान कमर पर चोट लग गई थी। यह दोनों जब से भारत वापस लौटे हैं इन दोनों की शादी की चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

ऐसा बताया जा रहा है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल अपने इस रिश्ते को आगे ले जाते हुए विवाह के बंधन में बंधने की तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि आने वाले 3 महीने के अंदर दोनों शादी करने वाले हैं। और बहुत जल्दी एक दूसरे के हमसफर बनने जा रहे हैं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल करने वाले हैं शादी?

आपको बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। यह दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ की तस्वीरें शेयर करके अपने रिलेशनशिप को कंफर्म करते हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस का बेशुमार प्यार मिलता है। अक्सर इन दोनों को साथ देखा जाता है। कुछ समय पहले ही अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। दोनों की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अथिया शेट्टी और केएल राहुल अगले 3 महीनों में शादी कर सकते हैं। IndiaToday.in के साथ बातचीत में अथिया शेट्टी के करीबी सूत्र ने यह बताया कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल 3 साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब दोनों अगले 3 महीने के अंदर विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। शादी की तैयारियां जोरों शोरों में चल रही हैं।

क्या मुंबई में होगी शादी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने मुंबई में शादी करने का फैसला लिया है। दोनों से जुड़ी ऐसी खबर सामने आ रही है कि दोनों ने मुंबई में अपना घर ले लिया है। कपल शादी के बाद इसी घर में रहेगा। सूत्र ने ऐसा बताया कि राहुल के पेरेंट्स ने हाल ही में मुंबई में अथिया शेट्टी के पेरेंट्स से मुलाकात की।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल अपने पेरेंट्स के साथ अपने नए घर को देखने भी गए, जहां वह शादी के बाद शिफ्ट होने वाले हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी अगले 3 महीनों में मुंबई में होगी। दोनों परिवारों के लिए यह ग्रैंड सेलिब्रेशन होगा। अथिया शेट्टी खुद शादी की हर छोटी बड़ी चीज को देख रही हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले भी अथिया शेट्टी और केएल राहुल के दिसंबर में शादी करने की खबरें सामने आई थीं। अब ताजा रिपोर्ट के अनुसार देखा जाए तो ऐसा लग रहा है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल साल 2022 में ही पति-पत्नी के रिश्ते में बंध सकते हैं। इसी के साथ यह अपने नए जीवन की शुरुआत कर सकते हैं।

वही फैंस भी अब बी टाउन के इस स्टार कपल की शादी का हिस्सा बनने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने खुद इस विषय में अभी तक कुछ शेयर नहीं किया है परंतु दोनों के फैंस इस खबर के सामने आने के बाद बहुत खुश हैं।