बिहार के लड़के से दिल लगा बैठी ऑस्ट्रेलिया की लड़की, बक्सर आकर की शादी, परिवार को भी लाई साथ

ऐसा कहा जाता है कि प्यार कभी भी जात-पात, धर्म, सरहदें नहीं देखता है। जब किसी को प्यार हो जाता है, तो वह अपने प्यार को पाने के लिए हर संभव कोशिश करता है। आप सभी लोगों ने देसी लड़के की विदेशी बहू वाली खबरें तो पढ़ी होंगी। इसी बीच अब बिहार के बक्सर में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि इस शादी में दुल्हन ऑस्ट्रेलियाई है और दूल्हा देसी है। एक बिहार के रहने वाले लड़के से ऑस्ट्रेलियाई लड़की ने शादी की है।

लड़का बिहार के बक्सर जिले के इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत कुकुढा गांव का रहने वाला है। लड़के का नाम जय प्रकाश है। दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से 20 अप्रैल को ब्याह रचाया। बिहार के जय प्रकाश यादव जिले के कुकुढा पंचायत के पूर्व मुखिया नंदलाल सिंह यादव के बड़े पुत्र हैं। इन्होने ऑस्ट्रेलिया में रहकर पढ़ाई पूरी की। अब नौकरी करते हैं। हालांकि, इस शादी से दोनों ही परिवार के लोग काफी खुश हैं।

ऑस्ट्रेलियाई दुल्हन लाया बक्सर का लड़का

आपको बता दें कि जय प्रकाश 2019 में ऑस्ट्रेलिया पढ़ाई करने के लिए गए थे। वहां पर 2021 तक रहकर पढ़ाई की। वहां पर विक्टोरिया नाम की लड़की को उससे प्यार हो गया। विक्टोरिया ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर के जीलॉन्ग की रहने वाली हैं। उसे जय प्रकाश इतने पसंद आए कि उससे शादी कर घर बचाने का निर्णय ले लिया। जय प्रकाश की बतौर एमएस सिविल इंजीनियर ऑस्ट्रेलिया में नौकरी लग गई। वहीं विक्टोरिया ऑस्ट्रेलिया में शिक्षिका बन गईं।

वहीं जब दोनों के परिवार वालों को इनके प्रेम प्रसंग के बारे में मालूम हुआ तो किसी को भी ऐतराज नहीं था बल्कि वह दोनों की शादी कराने की तैयारी में जुट गए। फिर क्या था, विक्टोरिया ने अपने पिता स्टीवन टॉकेट और माता अमेंडा टॉकेट के साथ भारत के लिए उड़ान भर ली और वह बिहार पहुंचे, उसके बाद इटाढ़ी के कुकुढा गांव गए।

हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी

जयप्रकाश और विक्टोरिया की शादी परिवार वालों ने बक्सर के एक मैरिज हॉल में करवाई। यह शादी 20 अप्रैल की रात हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई। इस शादी में विक्टोरिया के साथ ऑस्ट्रेलिया से कई लोग आए थे। इस दौरान सभी बेहद खुश नजर आए। बिहार के देसी लड़के को विदेशी दुल्हन मिलने के बाद से आसपास के इलाके में इस अनोखी शादी को लेकर खूब चर्चा हो रही है क्योंकि अमूमन इस तरह का मामला बहुत कम ही देखने को मिलता है।

शादी में जो भी लोग शामिल हुए थे उन्होंने नव दंपत्ति को खुशहाल जीवन के साथ-साथ स्वस्थ और लंबी आयु होने का आशीर्वाद दिया। इस अनोखी शादी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरिया है शिक्षिका

आपको बता दें कि विक्टोरिया पांच भाई और दो बहनों में सबसे छोटी है, जिसने सात समंदर पार से बिहार बक्सर के इटाढ़ी में आकर ब्याह रचाया। विक्टोरिया अपने शहर जिला में बतौर शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। विक्टोरिया के माता-पिता भी इस शादी और बिहारी कल्चर के साथ ही हिंदू रीति-रिवाज से शादी पर काफी खुश नजर आ रहे हैं।