60 साल की उम्र में उठाया 95 किलो वजन, इस कदर फिट और एक्टिव हैं टाइगर श्रॉफ की माँ आयशा

अक्सर ऐसा देखा जाता है के 50 या 60 की उम्र में आने के बाद लोग शरीर को काफी आराम देने लगते हैं और ऐसा मन ही मन मान बैठते हैं के अब उन्हें बीएस आराम ही करना है| पर अभिनेता टाइगर श्रॉफ की माँ आयशा श्रॉफ के बारे में ऐसा कहना जरा मुश्किल है| ऐसा इसलिए क्योंकि आज इनकी उम्र तकरीबन 60 साल हो चुकी है पर बावजूद इसके ये जिम में पसीन बहाती नजर आ रही है| जी हाँ इनका एक विडियो सामने आया है जिसमे आयशा श्रॉफ 95 किलो का वजन उठाकर वर्कआउट करती नजर आ रही है|

60 साल की उम्र में उठाया 95 किलो वजन

बता दें के आयशा श्रॉफ के इस विडियो पर अभी तक लाखों दर्शक देख चुके हैं और इस विडियो पर लोग अपनी अपनी बातें रखते भी नजर आ रहे हैं| वहीँ इनकी होने वाली बहु दिशा पाटनी नें भी विडियो पर कमेन्ट किया है| दिशा नें कमेन्ट करते हुए लिखा है – ‘कमाल की ताकत…’ | साथ ही कई अन्य बॉलीवुड सितारों नें भी आयशा के इस विडियो पर कमेन्ट किये हैं| बताते चले के आयशा एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं जो के पहले फिल्मों में काम भी कर चुकी है| वहीँ अगर बात करें इनकी फिल्मों की तो इन्होने साल 1984 में आई फिल्म ‘तेरी बाहों में’ के जरिये बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

जैकी को पसंद आई थी आयशा की सादगी

अगर बात करें अभिनेता जैकी श्रॉफ और आयशा के रिश्ते की तो हम आपको बता दें के इन दोनों की पहली मुलाकात स्कूल के दिनों में ही हो गयी थी जब आयशा की उम्र महज़ 13 साल ही थी| बता दें के इन दोनों की यह मुलाकात भी बेहद फ़िल्मी तरीके से हुई थी जब पहली नजर में ही जैकी आयशा पर दिल हार बैठे थे|

जिसके बाद जैकी नें जाकर उनसे उनका नाम पूछा और कहा के वो एक म्यूजिक अलबम लेने जा रहे हैं तो क्या आयशा उनके साथ जाएँगी| इसपर आयशा नें हां कर दी और जाकर जैकी को अलबम चुनने में भी मदद की| बता दें के जैकी की उस वक्त के बाद काफी लम्बे वक्त तक आयशा के साथ एक दोस्त की तरह रहे और फिर बाद में जाकर दोनों नें शादी की|

देखें विडियो –

https://www.instagram.com/p/CKYJeXOJ05T/?utm_source=ig_web_copy_link

जैकी के लिए सौतन के साथ भी रहने को थी तैयार

बता दें के जैकी ही नही बल्कि आयशा भी अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थी और गुजरते वक्त के साथ आयशा के साथ इनका रिश्ता इतना अधिक गहरा हो गया के आयशा जैकी की दूसरी पत्नी बनकर भी रने को तैयार हो गयी थी| बता दें के ये सब तब हुआ था जब आयशा को जैकी नें अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बताया था| आयशा नें जैकी से कह दिया था के वो चाहे तो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी करने के बाद भी उनसे शादी कर सकते हैं|

ऐसे में जैकी को आयशा के अंदर अपने लिए सच्चा प्यार नजर आ गया और उन्होंने कुछ ही वक्त बाद शादी का भी फैसला ले लिया जिनके साथ आज भी ये एक खुशनुमा शादीशुदा जन्दगी जी रहे है|