PHOTOS: आयशा टाकिया का बेटा क्यूटनेस में तैमूर को भी देता है मात, मासूमियत देख आपको भी आ जाएगा प्यार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आयशा टाकिया का जाना माना नाम है। आयशा टाकिया बॉलीवुड इंडस्ट्री की बहुत सी फिल्मों में काम कर चुकी हैं और लोगों ने उनके अभिनय की खूब तारीफ भी की है। आयशा टाकिया ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से सभी लोगों को दीवाना बना लिया है। आपको बता दें कि आयशा टाकिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और यह आए दिन कोई न कोई तस्वीर फैंस के बीच साझा करते रहती हैं। लोगों को अभिनेत्री के द्वारा शेयर की गई पोस्ट बेहद पसंद आती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से आयशा टाकिया के बेटे की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जो क्यूटनेस में करीना कपूर के बेटे तैमूर को भी मात देता है।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं स्टारकिड्स की पॉपुलैरिटी में अब तक सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान सबसे आगे हैं। तैमूर हर समय लाइमलाइट में रहते हैं। फोटोग्राफर भी तैमूर को कैमरे में कैद करने के लिए बेहद बेकरार रहते हैं। अभी तक तैमूर की पॉपुलैरिटी को कोई भी नन्हा स्टारकिड टक्कर नहीं दे पाया है परंतु बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आयशा टाकिया के बेटे मिकाइल क्यूटनेस के मामले में तैमूर को भी कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ?Ayesha Takia Azmi (@ayeshatakia)

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर आयशा टाकिया काफी एक्टिव रहती हैं और यह अपने बेटे मिकाइल की कई तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। आयशा टाकिया के बेटे मिकाइल का जन्म 2013 में हुआ था और वह 7 साल के हो गए हैं। जब आयशा टाकिया ने अपने बेटे मिकाइल को जन्म दिया तो उसके बाद फिल्म इंडस्ट्री से उन्होंने दूरियां बना ली। उसके बाद अभिनेत्री किसी भी फिल्म में नजर नहीं आईं। आयशा टाकिया ने अपने बेटे की परवरिश में ही पूरा समय दिया और वह अपने परिवार के साथ काफी खुश नजर आती हैं।

आयशा टाकिया के बेटे मिकाइल कभी खेलते हुए तो कभी घर में मस्ती करते हुए नजर आ जाते हैं। जैसा कि आप सभी लोग अभिनेत्री के बेटे की तस्वीरें और वीडियो देख सकते हैं। आयशा के बेटे मिकाइल क्यूटनेस में तैमूर अली खान को भी मात दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के बेटे की तस्वीरें लोगों द्वारा काफी पसंद की जा रही हैं।

आपको बता दें कि आयशा टाकिया ने साल 2009 में समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी के साथ शादी कर घर बसा लिया था। शादी के बाद आयशा टाकिया ने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था। आखरी बार अभिनेत्री फिल्म “वांटेड” में नजर आई थीं। इस फिल्म में आयशा टाकिया सलमान खान के अपोजिट दिखी थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ?Ayesha Takia Azmi (@ayeshatakia)

अभिनेत्री आयशा टाकिया हाल ही में अपने बदले लुक्स की वजह से सुर्खियों में छाई रही हैं। आयशा ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमें उनके होंठ काफी अलग नजर आ रहे थे। जिसके बाद आयशा टाकिया की चर्चा शुरू हो गई थी। होठों की सर्जरी करवाने की वजह से सोशल मीडिया पर लोग उनको ट्रोल कर रहे थे।

बताते चलें आयशा टाकिया ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत “टार्जन द वंडर कार” से की थी जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ महिला अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्में में काम किया और उनके अभिनय को लोगों द्वारा काफी सराहा भी गया।