अर्जुन – मलाईका से लेकर -सिद्धार्थ -कियारा तक..नए साल में शादी रचाएंगे ये लव बर्ड्स ,देखें पूरी लिस्ट

साल 2022 बहुत जल्द ही अलविदा कहने वाला है और अब हर कोई नए साल 2023 के स्वागत में जुट गया है | साल 2022 बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों के लिए बेहद स्पेशल रहा क्योंकि इस साल कई सितारों ने शादी रचाई है और वही कई कपल्स को माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ है| वहीं अब आने वाला साल 2023 भी फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों के लिए बहुत ही ज्यादा स्पेशल रहने वाला है और इस साल बॉलीवुड के कई पॉपुलर लव बर्ड्स शादी के बंधन में बंधने वाले हैं|

इस लिस्ट में कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा तक का नाम शामिल है और आज के अपने इस पोस्ट में हम आपको इंडस्ट्री के कुछ ऐसे ही लव बर्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि इस नए साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन लव बर्ड्स का नाम शामिल है

कियारा आडवाणी- सिद्धार्थ मल्होत्रा

इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का शामिल है जो कि काफी समय से अपने लव लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं| खबरों के मुताबिक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा साल 2023 के जनवरी या फिर फरवरी में शादी के बंधन में बंध जाएंगे और इस लव बर्ड की शादी बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड शादियों में से एक है|

केएल राहुल- अथिया शेट्टी

लिस्ट में अपना नाम बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिकेटर केएल राहुल का नाम शामिल है और यह लव बर्ड काफी समय से अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है| वही खबरों के मुताबिक अथिया शेट्टी और केएल राहुल अगले साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे

सोनाक्षी सिन्हा- जहीर इकबाल

बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल लंबे समय से अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं और मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा आने वाले साल 2023 में जहीर इकबाल के साथ शादी कर सकती हैं|

मलाइका अरोड़ा- अर्जुन कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर और खूबसूरत लव बर्ड्स में से एक है और यह दोनों काफी समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं और अब हाल ही में इस कपल को लेकर ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसमें यह बताया गया है कि अर्जुन कपूर और मलाइका आने वाले नए साल 2023 में शादी करने वाले हैं|

रकुल प्रीत सिंह – जैकी भगनानी

इस लिस्ट में अगला नाम एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का शामिल है और यह दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और खबरों की माने तो साल 2023 में यह दोनों शादी करने जा रहे हैं|

तेजस्वी प्रकाश- करण कुंद्रा

इस लिस्ट में टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का नाम भी शामिल है और कुछ मीडिया रिपोर्ट की माने तो तेजस्वी और करण अगले साल यानी कि 2023 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं|

दिव्या अग्रवाल – अपूर्व

टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल और अपूर्व काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और मीडिया रिपोर्ट के माने तो दिव्या अग्रवाल आने वाले नए साल यानी कि 2023 में अपूर्व के साथ सात फेरे लेंगी|