धोनी से डर गए बॉलीवुड के बैडमैन गुलशन ग्रोवर, कहा- माही मेरी धंधे पर लात मत मारना, जानिए पूरा मामला

बॉलीवुड इंडस्ट्री में “बैडमैन” के नाम से मशहूर अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने अपने बेहतरीन अभिनय के बलबूते देश दुनिया में अच्छी खासी पहचान बनाई है। आज यह किसी के परिचय के मोहताज नहीं हैं। गुलशन ग्रोवर ने ज्यादातर सभी फिल्मों में खतरनाक विलेन का किरदार निभाया है और दर्शकों को उनका अभिनय बेहद पसंद आता है। गुलशन ग्रोवर फिल्मों में अपनी खतरनाक विलेन की भूमिका से लोगों के दिलों में दहशत पैदा कर देते हैं परंतु इसी बीच फिल्मों में विलेन बन कर सबको डराने वाले गुलशन ग्रोवर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से काफी डरे हुए हैं। जी हाँ, हाल ही में गुलशन ग्रोवर का एक ऐसा बयान आया जिसमें वह महेंद्र सिंह धोनी से काफी डरे हुए हैं।

आप लोगों में से ज्यादातर लोगों के मन में यह ख्याल आ रहा होगा कि भला गुलशन ग्रोवर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से क्यों डरेंगे? कई लोग यह बात सुनकर थोड़े हैरान भी हो रहे होंगे परंतु आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में अपना लुक चेंज किया, जिसमें वह काफी कूल लग रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने भी धोनी के नए लुक को काफी पसंद किया और उनकी तारीफ भी की परंतु गुलशन ग्रोवर का ऐसा मानना है कि धोनी के इस नए लुक की वजह से उनका करियर खतरे में आ सकता है।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं महेंद्र सिंह धोनी पिछले कुछ दिनों से अपने नए-नए हेयर कट की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। महेंद्र सिंह धोनी का हेयर स्टाइल फैंस को काफी पसंद आता है। वहीं बॉलीवुड में बैडमैन के नाम से मशहूर अभिनेता गुलशन ग्रोवर भी महेंद्र सिंह धोनी के हेयर कट से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने बीते दिनों सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी के नए लुक की तस्वीरें शेयर की है जो काफी तेजी से वायरल हो रही है।

मशहूर खलनायक गुलशन ग्रोवर ने महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “माही भाई शानदार लुक…. प्लीज कोई भी डॉन का रोल एक्सेप्ट मत करना वरना वह मेरे धंधे पर लात होगी। पहले से ही मेरे अजीज भाई संजय दत्त, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ मुझे इस बिजनेस से बाहर कर रहे हैं। आलिम हाकिम बैडमैन तुम्हारे पास आ रहा है।”

अभिनेता की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। लोग कमेंट बॉक्स में अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं लगातार दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए यह लिखा “बैड मैन हमेशा एक अच्छा बैड मैन रहेगा।” उसके अलावा एक अन्य यूजर में यह लिखा है कि “आदरणीय गुलशन ग्रोवर सर, आपकी जगह कोई नहीं ले सकता। अलग-अलग दौर में बहुत सारे डॉन हो सकते हैं लेकिन बैड मैन केवल एक ही रहेगा।” इसी प्रकार से लगातार फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अगर हम वर्कफ्रंट की बात करें तो गुलशन ग्रोवर पिछली बार डायरेक्टर संजय गुप्ता की फिल्म “मुंबई सागा” में नजर आए थे। इस फिल्म में अभिनेता जॉन इब्राहिम, इमरान हाशमी, सुनील शेट्टी, काजल अग्रवाल और महेश मांजरेकर मुख्या किरदार में दिखाई दिए थे।