तुलसी के पानी का सेवन शरीर के लिए है फायदेमंद, इस समय पिएंगे तो मिलेंगे चमत्कारिक फायदे

इंसान अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए बहुत सी चीजों का इस्तेमाल करता है। बहुत से लोग ऐसे हैं जो सुबह-सुबह उठकर व्यायाम, योगा करते हैं ताकि उनका शरीर फिट रहे। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सुबह के समय कुछ ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है। आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके घर में ही मिलती है, जिससे कई बीमारियां दूर हो सकती हैं।

आज हम आपको तुलसी के बारे में बताने वाले हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं तुलसी का पौधा बहुत ही पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है। अगर कोई शुभ काम या पूजा-पाठ होता है तो उसमें तुलसी के पतियों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा आयुर्वेद में भी तुलसी एक औषधि मानी जाती है, जो स्वास्थ्य संबंधित बहुत ही परेशानियों से छुटकारा दिला सकती है। अगर आप रोजाना सुबह उठकर तुलसी के पानी का सेवन करते हैं तो इससे आपको कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं।

मौजूदा समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो तुलसी की पत्तियों का प्रयोग कई प्रकार से करते हैं। कुछ लोग तुलसी की चाय का सेवन पसंद करते हैं तो कुछ लोग तुलसी की पत्तियों को खाना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि तुलसी में एंटी इंफलामेटरी के गुण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं और इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स पोषक तत्व भी होते हैं, जो हमारे शरीर से खराब तत्वों को बाहर निकालने में सहायता करते हैं। अगर आप तुलसी के पानी का सेवन करते हैं तो इससे आपका शरीर मजबूत और ऊर्जावान बना रहता है। तो चलिए जानते हैं आखिर तुलसी के पानी का सेवन करने से कौन-कौन से फायदे मिलेंगे।

तनाव होता है दूर

अगर आप रोजाना सुबह उठकर तुलसी के पानी का सेवन करते हैं तो इससे तनाव से छुटकारा मिल सकता है। आपको बता दें कि तुलसी में कोर्टिसोल हार्मोन पाया जाता है, जो तनाव कम करने में सहायता करता है। तुलसी के पानी का सेवन करने से चिंता और अवसाद कम हो जाता है।

ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल

अगर आप तुलसी के पानी का सेवन करते हैं तो इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म मजबूत बनता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायता करता है। जो ब्लड शुगर के मरीज हैं, उनको तुलसी के पानी का सेवन जरूर करना चाहिए, इससे फायदा मिलेगा।

शरीर में ऊर्जा बनी रहती है

अगर सुबह उठकर तुलसी का पानी पिया जाए तो इससे पूरे दिन शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। तुलसी में ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो तनाव, कमजोरी को दूर भगाते हैं इसलिए अगर आप पूरे दिन ऊर्जावान बने रहना चाहते हैं तो सुबह उठकर एक गिलास तुलसी के पानी का सेवन जरूर करें।

पाचन की समस्या होती है दूर

अगर किसी व्यक्ति को पाचन से संबंधित समस्या रहती है तो सुबह के समय तुलसी का पानी जरूर पिएं। तुलसी के पानी का सेवन करने से गैस और कब्ज जैसी समस्या दूर होती है।

अस्थमा में फायदेमंद

अगर किसी व्यक्ति को अस्थमा की समस्या है या फिर सांस से संबंधित तकलीफ है तो उसके लिए तुलसी का पानी बहुत ही फायदेमंद माना गया है। आपके लिए यह रामबाण इलाज से कम नहीं है। तुलसी में एक्सपेक्टोरेंट, एंटीट्यूसिव और इम्युनोमोड्यूलेटरी के गुण मौजूद होते हैं जो अस्थमा जैसी बीमारियों को रोकने में सहायता करते हैं। इसके अलावा सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी में भी तुलसी का पानी बहुत ही फायदेमंद होता है।