मोहब्बत की खातिर अपना देश छोड़ भारत आ गई ये पाकिस्तान की लड़की, दिल जीत लेगी ये खूबसूरत लव स्टोरी

ऐसा कहा जाता है कि इस पूरे संसार में प्यार से खूबसूरत कोई चीज नहीं होती है। प्यार तो बस हो जाता है। जो इंसान प्यार में होता है उसके लिए जाति, धर्म, उम्र और सरहदें यह सब कुछ मायने नहीं रखती हैं, इंसान को सिर्फ अपना प्यार ही नजर आता है। वैसे देखा जाए तो दुनिया में सच्चे प्यार की कई मिसाल मौजूद हैं। आप सभी लोगों ने भी प्यार से जुड़ी हुई बहुत सी कहानियां सुनी होंगी। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी प्रेम कहानी वायरल हो रही है, जिसे पढ़ने के बाद हर कोई भावुक हो जा रहा है।

दरअसल, यह प्रेम कहानी पाकिस्तान की एक लड़की की है, जिसे भारत के लड़के से मोहब्बत हो जाती है और वह अपने प्यार की खातिर अपना देश छोड़कर भारत आ जाती है। इंटरनेट पर साराह हुसैन नाम की लड़की की प्रेम कहानी को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इसकी खूबसूरत प्रेम कहानी को पढ़कर हर किसी की आंखें नम हो गई हैं।

आपको बता दें कि पाकिस्तान की रहने वाली है साराह हुसैन के एक रिश्तेदार भारत में रहते हैं। वह अपने परिवार के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए कराची से भारत पहुंची। जब साराह भारत आई तो मुंबई के मुस्तफा दाउद से उसकी मुलाकात हुई और यहीं से इन दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।

बातचीत करते करते इन दोनों को भी यह पता नहीं चला कि कब यह एक दूसरे से प्यार करने लगे। कुछ दिनों के बाद साराह हुसैन अपने देश पाकिस्तान वापस चली जाती है परंतु मुस्तफा से उसकी बातचीत जारी रहती है। साराह हुसैन मुंबई के मुस्तफा से बातचीत करती रही और इसी बीच दोनों ने ही शादी करने का फैसला ले लिया और शादी करके मुंबई में दोनों रहने लगे।

भले ही इन दोनों ने शादी कर ली परंतु शादी के बाद इन दोनों को ही बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जी हां, जब शादी के बाद साराह पहली बार भारत आई तो इन्हें कस्टम और सिक्योरिटी के कड़े दौर से गुजरना पड़ेगा। इतना ही नहीं बल्कि साराह को कई दिनों तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ गए। साराह बहुत कम ही बाहर निकला करती थी। ऐसी स्थिति में उसके लिए यह समय बहुत मुश्किलों से भरा रहा था। साराह को ऐसा लगने लगा कि उसका हनीमून सरकारी दफ्तरों में ही होने वाला है।

मुस्तफा और साराह को काफी लंबे समय तक सरकारी दफ्तर में रुकना पड़ गया। सरकारी फॉर्मेलिटीज पूरी होने के बाद मुस्तफा और साराह मुंबई में आकर रहने लगे। अभी इन दोनों की शादी के 2 महीने ही बीते थे कि इसी बीच मुस्तफा की नौकरी भी चली गई जिसके चलते उन्हें बुरे समय का सामना करना पड़ा।

मुस्तफा और साराह को बहुत सी मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। जब मुस्तफा की नौकरी चली गई तो घर का गुजारा चला पाना बहुत मुश्किल हो रहा था। अब दोनों ने बाहर निकल कर नौकरी ढूंढने का फैसला कर लिया और दोनों ही नौकरी ढूंढने लगे परंतु लाख कोशिश करने के बावजूद भी उन्हें कहीं भी नौकरी नहीं मिली। इन सभी मुश्किलों का सामना करते करते साराह इतनी परेशान हो गई थी कि वह 3 महीने डिप्रेशन में भी रही।

नौकरी ना होने की वजह से घर में खाने तक के पैसे नहीं थे। साराह के अंदर बहुत दर्द था, जिसको वह छुपाए बैठी रही थी। साराह को पुराने दिन याद आया करते थे कि किस प्रकार से वह रोजाना रात को घूमने निकलते थे और एक आइसक्रीम शेयर करते थे लेकिन इस मुश्किल समय में भी साराह ने अपने पति का साथ नहीं छोड़ा। हर कदम पर साथ देती रही। इसी बीच साराह ने सोचा कि क्यों ना वह अपना मेकअप आर्टिस्ट वाला काम शुरू करें।

बता दे कि पाकिस्तान में साराह मेकअप आर्टिस्ट का काम करती थी। साराह ने अपने पति मुस्तफा से इस बारे में बातचीत की जिसके लिए वह मान गए और दोनों ने मिलकर इसकी मार्केटिंग शुरू कर दी। धीरे-धीरे सब कुछ ठीक होता चला गया और उनकी गाड़ी पटरी पर आ गई।

सराह मेकअप आर्टिस्ट का काम करती और मुस्तफा उसकी सहायता करते थे। दोनों के जीवन में एक बार फिर से खुशियां लौट आईं। अब यह दोनों अपना जीवन आराम से व्यतीत कर रहे हैं।