खूबसूरती में किसी अप्सरा से कम नहीं लगती हैं साउथ के इन सुपरस्टार्स की पत्नियां, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री एक बहुत बड़ी इंडस्ट्री है, जहां के सितारे दुनियाभर में प्रसिद्ध है परंतु आज के समय में दक्षिण सिनेमा की फिल्मी भी दर्शक देखना बहुत पसंद करते हैं और साउथ इंडस्ट्री के कलाकार भी दुनिया भर में मशहूर हैं। आजकल के समय में साउथ सिनेमा के सितारों की फिल्मों को लोग इतना अधिक पसंद कर रहे हैं कि बॉलीवुड निर्माताओं ने भी कई साउथ इंडियन फिल्म्स के राइट्स खरीद कर उनका हिंदी रीमेक बना रहे हैं। हालांकि कुछ फिल्में सफल साबित हुई हैं तो कुछ सिर्फ साउथ में ही चली हैं परंतु हिंदी में वह दर्शकों का दिल जीतने में असफल रही हैं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से साउथ सुपरस्टार्स की पत्नियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जितनी अच्छी यह सुपरस्टार्स हैं उतनी ही खूबसूरत उनका हाथ थामने वाली उनकी हमसफर भी है। अगर आप साउथ सुपरस्टार्स की पत्नियों को देखेंगे तो आप भी उनकी खूबसूरती की तारीफ किए बिना अपने आपको नहीं रोक पाएंगे। यह हर मामले में बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को मात देती हैं। तो चलिए देखते हैं साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स की पत्नियों की तस्वीरें।

अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी

आप सभी लोग साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को तो अच्छी तरह जानते ही हैं। इनके स्टाइल की साउथ में कई लड़कियां दीवानी हैं। अल्लू अर्जुन के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन और स्नेहा ने 6 मार्च 2011 में शादी की थी। स्नेहा बिजनेसमैन कांचरला चंद्रशेखर रेड्डी की बेटी है। अल्लू अर्जुन और स्नेहा के दो बच्चे हैं एक लड़का और एक लड़की, उनके बच्चों का नाम एली अयान और अल्लू आरहा है।

महेश बाबू और नम्रता शिरोड़कर

महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की पहली मुलाकात साल 2000 में फिल्म “वामसी” के सेट पर हुई थी और यहीं से इन दोनों के प्यार का रिश्ता शुरु हो गया था और बाद में 10 फरवरी 2005 में इन्होंने धूमधाम के साथ शादी रचा ली। आपको बता दें कि नम्रता शिरोड़कर और महेश बाबू की जोड़ी साउथ इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में से एक मानी जाती है। महेश बाबू साउथ के सुपरस्टार हैं। वहीं नम्रता शिरोड़कर भी हिंदी सिनेमा जगत की अभिनेत्री रह चुकी हैं।

धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत

आपको बता दें कि साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद धनुष हैं। धनुष ने साउथ सिनेमा के साथ साथ हिंदी सिनेमा में भी काम किया है जिसको दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। धनुष ने 18 नवंबर 2004 में रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत से शादी रचाई थी और इन दोनों के दो बेटे हैं जिनका नाम लिंगा और यात्रा राजा है।

रवि तेजा और कात्यानी तेजा

तेलुगू सिनेमा में रवि तेजा का एक बड़ा नाम है उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। साल 2000 में रवि तेजा में कात्यानी तेजा से विवाह किया था और इस कपल का एक लड़का और एक लड़की है, जिसका नाम महादान भूपतिराजू और मोक्षदा भूपतिराजू है।

एनटीआर राम राव जूनियर और लक्ष्मी प्रणति

एनटीआर राम राव जूनियर को साउथ सिनेमा में एक ऑलराउंडर अभिनेता के तौर पर देखा जाता है और इनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। उनकी शादी साल 2011 में व्यवसायी नरने श्रीवास्तव की बेटी लक्ष्मी के साथ हुआ था।

राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज

बीते साल लॉकडाउन में राणा दग्गुबाती ने मिहिका बजाज संग सात फेरे लिए थे। इनका विवाह पूरे रीति-रिवाजों के साथ हैदराबाद के रामानायडू स्टेडियम में संपन्न हुआ था। वह हाउसफुल 4, बेबी, द गाजी अटैक जैसी कई बड़ी फिल्मों के साथ काम कर चुके हैं।