जाने क्या है बॉलीवुड की इन 10 हसीनाओं की ख़ूबसूरती का राज़, इन घरेलु तरीकों का किया ज़िक्र

बॉलीवुड अभिनेत्रियों की ख़ूबसूरती के लाखों दीवाने होते हैं| रील लाइफ से लेकर असल जिंदगी में भी जब इन्हें कही माल्स या थिएटर में स्पॉट किया जाता है तो यहाँ भी इनकी ख़ूबसूरती में कोई अधिक बदलाव नजर नही आता है| ऐसे में हम सभी को ऐसा लगता है के ये अपने चेहरे और खुद की खूबसूरती के ऊपर तमाम तरह के खर्चे करती होंगी| लेकिन जब इनसे इस बारे में इंटरव्यू वगैरह में पुछा गया तो इनके कुछ और ही कहने है| इनके अनुसार ये अपनी ख़ूबसूरती को बरकरार रखे के लिए कई घरेलु तारीखों का इस्तेमाल करती हैं|

दीपिका पादुकोण

दीपिका का मानना है के हमे अपनी स्किन क्लीनिंग हर रोज़ जरूर करनी चाहिये| ऐसे में ये खुद भी सोने से पहले हर दिन अपनी स्किन को क्लीन करना नही भूलती| और जो रिजल्ट हैं वो तो आप खुद भी देखते ही है| बताते चले के उन्हें स्पा भी काफी पसंद है|

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका की खूबसूरत के राज़ की बात करें तो इन्होने इसे दो भागों में बताया है| पहला चेहरा जिसके लिए इन्होने हल्दी और दही का फेसमास्क बताया है और दूसरे बाल जिसके लिए नारियल के तेल से हेयर मसाज को कारगर बताया है|

अनुष्का शर्मा

अनुष्का से उनकी ख़ूबसूरती का रज पुछा गया तो उन्होंने भी नारियल के तेल का इस्तेमाल अच्छा बताया| लेकिन अनुष्का इसे स्किन टॉनिक की तरह इस्तेमाल करती हैं| इसके साथ केले के मेष को स्किन पर लगाना भी एक उपाय है|

ऐश्वर्या राय बच्चन

मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम रखने वाली ऐश्वर्या का मानना है के महज़ खूब सारा पानी पीने से भी आप अपनी स्किन को काफी हेल्दी रख सकते हैं| इसके साथ ही एक्स्ट्रा में वो बस रेगुलर स्किन  पर ककड़ी का जूस लगाती हैं|

कटरीना कैफ

अभिनेत्री कटरीना कैफ का इसे लेकर कहना है के स्किन कभी भी सूखी नही रहनी चाहिए| हमेशा थोडा मोइस्चर स्किन पर रहना चाहिए| इसके साथ इनका भी यही मानना है के रेगुलर पानी पीने से आपकी स्किन ग्लो जरूर करने वाली है|

आलिया भट्ट

आलिया उपर से कुछ नही करती लेकिन अंदर से अपनी स्किन का काफी ध्यान रखती हैं| आलिया हर रोज़ मल्टी विटामिन्स जरूर लेती है| इनके साथ ही अपना सबसे बड़ा ब्यूटी सीक्रेट वो अपनी 7-8 घंटो की अच्छी नींद को बताती हैं|

करीना कपूर

करीना की उम्र आज काफी हो चुकी है लेकिन बावजूद इसके भी इनकी ख़ूबसूरती में ख़ास कोई बदलाव आज भी नही देखने को मिलता है| इनसे इस सब का सीक्रेट पुछा गया तो इन्होने भी खुद को हाइड्रेटेड रखना ही सबसे बेहतर बताया|

मलाइका अरोड़ा

मलाईका की उम्र आज 47 हो चुकी है लेकिन आज भी अपनी ख़ूबसूरती से नई अभिनेत्रियों को ये मात देने के लिए काफी हैं| उनके अनुसार दिन की शुरुवात गर्म निम्बू पानी से करना सबसे अच्छा है क्योंकि इसे पूरी बॉडी क्लीन हो जाती है| इसके साथ ही उनके अनुसार चेहरे के लिए एलोवेरा जेल बेहद कारगर है|

काजोल

काजोल से खूब्सुती का राज़ पूछने पर पता चलता है स्किन की क्लीनिंग और मोइस्च्राइजिंग सबसे जरूरी है| इसके साथ ही उनका मानना है के एक खूबसूरत चेहरे के लये कभी भी मेकअप के साथ नही सोना चाहिए|

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित का मानना है के एक अच्छी स्किन के लिए उपर से कुछ लगाने की जरूरत नही| अपनी ख़ूबसूरती के लिए माधुरी रेगुलर एक्सरसाइज और योग को ही वक्त देती हैं|