सिर्फ कार्तिक आर्यन हीं नहीं ये 6 सितारें भी झेल चुके है रिजेक्शन की मार, रातों रात फिल्म से किए गए आउट

इन दिनों बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन सुर्खियों में लगातार बने हुए हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस ने कार्तिक आर्यन को फिल्म दोस्ताना 2 से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दरअसल धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक नोटिस शेयर किया है। बताया जा रहा है कि एक्टर पर अनप्रोफेशनल व्यवहार का आरोप लगाते हुए प्रोडक्शन कंपनी ने उन्हें फिल्म से बाहर निकाल दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने फैसला किया है कि एक्टर आगे भी कभी प्रोडक्शन हाउस के साथ काम नहीं कर सकेंगे।

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी एक्टर को रातों रात फिल्म से हाथ धोड़ा पड़ा हो। इससे पहले भी कई स्टार्स को मेकर्स रिप्लेस कर चुके हैं। तो चलिए आपको आज कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताते हैं जो फिल्म साइन करने के बाद भी अपनी फिल्म से हाथ धो बैठे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत-

फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में अर्जुन कपूर से पहले दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपुत को ऑफर किया गया था। लेकिन बाद में सुशांत सिंह को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और एक्टर अर्जुन कपूर को साइन कर लिया गया। इस बात का खुलासा लेखक चेतन भगत ने खुद किया था।

रणबीर कपूर-

वहीं अगर रणबीर कपूर की बात करें तो फिल्म ‘जोधा अकबर’ के लिए मेकर्स ने ऋतिक रोशन से पहले रणबीर कपूर को अप्रोच किया था। लेकिन बात न बन पाने की वजह से रणबीर को फिल्म से बाहर कर दिया गया और यह फिल्म ऋतिक रोशन की झोली में जा गिरी।

करीना कपूर खान-

फिल्म कहो न प्यार है में ऋतिक रोशन ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया और उनके साथ करीना कपूर को लीड रोल में रखा गया था। लेकिन फिल्म की कुछ शूटिंग होने के बाद करीना कपूर इस फिल्म से बाहर हो गईं और उनकी जगह अमीषा पटेल को कास्ट किया गया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी। वहीं करीना कपूर ने फिल्म रिफ्यूजी के जरिए बॉलीवुड में एंट्री की थी।

ऐश्वर्या राय बच्चन-

फिल्म चलते-चलते में पहले शाहरुख खान के साथ एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को कास्ट किया जाना था लेकिन उस समय सलमान और ऐश्वर्या के बीच काफी विवाद चल रहा था। जिसके चलते ऐश्वर्या को यह फिल्म गवानी पड़ी थी। फिल्म में ऐश्वर्या के बाद रानी मुखर्जी को कास्ट किया गया।

श्रद्धा कपूर-

भारतीय बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक में पहले श्रद्धा कपूर को साइन किया गया था। लेकिन मेकर्स ने रातों रात ही श्रद्धा कपूर से यह फिल्म छीन ली और बाद में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को यह फिल्म हासिल हुई।

आलिया भट्ट-

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के हाथों भी फिल्म जा चुकी है। बता दें कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘राब्ता’ पहले आलिया भट्ट को ऑफर की गई थी लेकिन बाद में आलिया उन दिनों दूसरी फिल्मों की शूटिंग में काफी बिजी थी जिसके चलते इस फिल्म से आउट हो गई और कृति सेनन को साइन कर लिया गया।