घर में रखा ये देसी तेल किसी जादुई औषधि से नहीं कम, इसके इस्तेमाल से होंगे 7 जबरदस्त फायदे

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कपूर के तेल के फायदे के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आपको बता दें कि कपूर एक प्रकार का जमा हुआ उड़नशील सफेद तैलीय पदार्थ होता है। बहुत से लोग अपने घरों में कपूर जरूर जलाते होंगे क्योंकि कपूर जलाने से बहुत फायदे होते हैं। कई घरों के अंदर नारियल तेल और कपूर का एक साथ इस्तेमाल भी किया जाता है। कपूर का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में पॉजिटिव वाइब बनाए रखने के लिए किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर कपूर का इस्तेमाल किया जाए तो इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है परंतु कपूर के इसके अलावा भी अन्य फायदे होते हैं, जिसके बारे में शायद बहुत कम लोगों को ही पता होगा।

आज हम आपको कपूर के तेल के फायदे बताएंगे जो आपकी स्किन और सेहत के लिए किसी जादुई औषधि से कम नहीं है। आप कपूर के तेल के इस्तेमाल से कई समस्याओं से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं।

जानिए कपूर के तेल के फायदे के बारे में…

1. चेहरे पर ग्लो लाने में मदद करता है कपूर का तेल

अगर आप अपने चेहरे का खोया हुआ निखार वापस लाना चाहते हैं तो इसमें कपूर का तेल आपकी सहायता कर सकता है। इसके लिए आपको कपूर के तेल में गुलाब जल मिलाकर इसका गाढ़ा पेस्ट बनाकर फेस पैक की तरह आपको इस्तेमाल करना पड़ेगा। जब यह सूख जाए तो आप ठंडे पानी की मदद से फेस वॉश कर लीजिए। अगर आप इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करेंगी तो आपके चेहरे का ग्लो वापस आ जाएगा।

2. बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है कपूर का तेल

ऐसा बताया जाता है कि बालों के लिए कपूर का तेल बहुत ही फायदेमंद होता है। अगर कपूर का तेल और नारियल का तेल साथ में मिलाकर इसका प्रयोग किया जाए तो इससे बालों से संबंधित परेशानियां दूर होती हैं। आप रात के समय इसका सिर पर मसाज कीजिए और सुबह शैंपू से अच्छी तरह से धो लीजिए। ऐसा करने से डैंड्रफ और जूं की परेशानी खत्म होगी।

3. दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा नारियल का तेल

कपूर का तेल चेहरे के दाग धब्बे और रूखे पन से भी छुटकारा दिलाने में सहायता करता है इसके लिए आप नारियल के तेल और कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इन दोनों को मिलाकर थोड़ी देर तक अपने चेहरे पर मसाज कर लीजिए, इससे चेहरे के दाग धब्बे खत्म हो जाते हैं।

4. लू से राहत दिलाता है कपूर का तेल

आप कपूर के तेल को नारियल के तेल में मिलाकर इस तेल से अपने शरीर पर मसाज कीजिए। ऐसा करने से शरीर कूल रहता है और लू भी नहीं लगती है। लू से राहत पाने के लिए कपूर बहुत ही कारगर उपाय माना जाता है।

5. जलन से दिलाता है राहत

आपको बता दें कि कपूर ठंडा होता है इसलिए अगर हल्के-फुल्के जलन की समस्या है तो ऐसी स्थिति में कपूर का तेल लगाने से आराम मिल जाएगा। आप कपूर के तेल में चंदन पाउडर मिलाकर इफेक्टेड एरिया पर इसका इस्तेमाल कीजिए। इससे जलन कम होगी।

6. मुहांसों से दिलाता है छुटकारा

अगर किसी के चेहरे पर मुहासे और पिंपल्स है तो इससे छुटकारा पाने के लिए कपूर का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। आप कॉटन बॉल की सहायता से कपूर का तेल अपने चेहरे पर लगाएं। ऐसे इस्तेमाल करने से चेहरे की फुंसियां खत्म होती हैं।

7. फटी एड़ियों को सही करने में करता है मदद

अगर किसी की एड़ियां फटी हुई हैं तो उसको रिपेयर करने में कपूर का तेल आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको एक टब में थोड़ा सा गर्म पानी लेना होगा और उसमें आप कपूर का तेल मिला दीजिए। इसके बाद आप करीब 20 मिनट तक टब में अपने पैर रखकर बैठ जाइए। आपकी एड़ियां रिपेयर हो जाएंगी।