Site icon NamanBharat

स्किन इन्फेक्शन समेत कई समस्याओं का कारगर इलाज है कपूर, जानिए इसके बेहतरीन फायदे

जैसा कि हम सभी लोग अच्छी तरह जानते हैं कोई भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ में कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। कपूर में ऐसे कई प्राकृतिक औषधीय गुण पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माने गए हैं। आपको बता दें कि ये कपूर के पेड़ की छाल से प्राप्त होता है। कपूर का पेड़ सदाबहार होता है, जिसका विकास काफी तेजी से होता है। अगर कपूर के तेल का इस्तेमाल किया जाए तो इससे कई समस्याओं का इलाज किया जा सकता है। कपूर के अंदर टरपीन होता है जिसके इस्तेमाल से सेहत से जुड़े हुए कई फायदे प्राप्त होते हैं।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से कपूर का इस्तेमाल करके आप किन-किन समस्याओं का इलाज कर सकते हैं। इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं। अगर आप कपूर के आकर्षक फायदों के बारे में जानेंगे तो आश्चर्यचकित हो जाएंगे।

बालों के लिए फायदेमंद है कपूर

अगर किसी व्यक्ति के बाल अधिक झड़ते हैं, बाल कमजोर हो गए हैं या फिर रूसी की समस्या है तो ऐसी स्थिति में आपके लिए कपूर बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। आप नारियल के तेल में कपूर मिला लीजिए और इस मिश्रण से सिर की अच्छी तरह से मसाज करें। इससे रूसी से छुटकारा मिलेगा और आपके बाल मजबूत बनेंगे। बहुत ही जल्द आपके बालों का झड़ना रुक जाएगा।

जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाएगा कपूर

अगर कोई जोड़ों के दर्द की वजह से परेशान चल रहा है तो ऐसे में कपूर घरेलू उपचार के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। आप जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए तिल का तेल गर्म करके उसमें कपूर मिला लीजिए और इस मिश्रण से जोड़ों पर मालिश करें। इससे आपको बहुत ही जल्द आराम मिलेगा।

दरार वाली व कटी एड़ियां से राहत

अगर किसी की एड़ियां फटी हुई हैं या एड़ियों में दरार आ गई है तो ऐसे में आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप पानी से भरी हुई बाल्टी में 10 से 12 कपूर की टिक्की डाल लीजिए और इस पानी में अपनी एड़ियों को 10 से 15 मिनट तक डालकर रख लीजिए। ऐसा करने से एड़ियां मुलायम होंगी और दरार भी बहुत ही जल्द भर जाएगी। यह बहुत ही अच्छा घरेलू उपाय माना जाता है।

मुहांसों से राहत दिलाएगा कपूर

अगर किसी व्यक्ति की त्वचा पर मुंहासे अधिक हैं तो इससे कपूर छुटकारा दिला सकता है। आपको बता दें कि कपूर में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो त्वचा पर मुंहासों की समस्या से राहत दिलाने में मददगार माना गया है। जिन लोगों की त्वचा ऑयली है उनके लिए भी कपूर बहुत अधिक फायदेमंद होता है। आप एक कप नारियल के तेल में कपूर की दो छोटी टिक्की मिला लीजिए और इसकी थोड़ी सी मात्रा प्रभावित त्वचा पर लगाएं। इससे आपको रिजल्ट बहुत ही जल्द नजर आ जाएगा।

त्वचा की खुजली और जलन में फायदेमंद है कपूर

अगर किसी व्यक्ति की त्वचा में खुजली और जलन की समस्या है तो ऐसी स्थिति में कपूर आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है। आपको बता दें कि कपूर में एसेंशियल ऑयल मौजूद होता है जो इस समस्या में बेहद फायदेमंद माना गया है। इस एसेंशियल ऑयल को हमारी त्वचा आसानी से सोख लेती है जिससे हमारी त्वचा को ठंडक प्राप्त होती है। अगर त्वचा की खुजली और जलन से परेशान है तो आप नारियल तेल के एक कप में एक चम्मच पिसा हुआ कपूर मिक्स कर लीजिए और इस मिश्रण को प्रभावित वचा पर इस्तेमाल करें।

Exit mobile version