गुप्त रोग को ठीक करने में मदद करेगी छोटी इलायची, सोने से पहले इस तरीके से करें सेवन, मिलेंगे ये लाभ

ज्यादातर सभी लोगों के किचन में इलायची जरूर मिलती है। इलाची का इस्तेमाल आमतौर पर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इलायची में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। जिसका अगर नियमित रूप से सेवन किया जाए तो इससे स्वास्थ्य संबंधित ढेरों लाभ मिलते हैं। खाने-पीने की कोई डिश हो या मिठाई उसमें इलायची का प्रयोग अच्छी खुशबू लाने के लिए करते हैं। आमतौर पर इलायची को मसाले और माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। बहुत से लोग ऐसे हैं जिनको अभी भी इस बात का पता नहीं होगा कि इलायची आपकी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद साबित हो सकती है।

सही मायने में देखा जाए तो छोटी इलायची स्वास्थ्य के लिए खजाना है। इसका इस्तेमाल करके आप कई बीमारियों से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इलायची के क्या-क्या फायदे होते हैं, इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

पाचन से जुड़ी हुई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

आजकल के समय में लोगों का खान-पान बहुत खराब हो चुका है जिसके चलते पेट से जुड़ी हुई परेशानियां जैसे अपच, गैस, एसिडिटी और कब्ज आदि की समस्या अधिक रहती है। ऐसी स्थिति में इन समस्याओं को दूर करने के लिए इलायची फायदेमंद साबित होगी। आपको बता दें कि इलायची में ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं। इलायची का सेवन करने से पेट की जलन कम होती है और एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं में आराम प्राप्त होता है।

सर्दी-खांसी और गले की खराश में मिलता है आराम

जैसे-जैसे मौसम बदलता है वैसे-वैसे स्वास्थ्य संबंधित बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलते मौसम की वजह से किसी ना किसी प्रकार का संक्रमण व्यक्ति को परेशान करने लगता है। आमतौर पर सर्दी-खांसी की समस्या आम होती है, जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है वह बहुत जल्द सर्दी की चपेट में आ जाते हैं और जब सर्दी हो जाए तो गले में खराश भी होने लगती है। ऐसी स्थिति में आप इलायची का सेवन कर सकते हैं। इससे खांसी और गले की खराश में आराम मिलेगा।

गले की खराश को दूर करने के लिए रात को सोने से पहले 1 ग्राम इलायची चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर इसका सेवन करें। अगर आप दो-तीन दिन तक इसका सेवन करेंगे तो इससे गले की खराश में आराम मिलेगा।

भूख बढ़ाने में करता है मदद

अगर इलायची का सेवन किया जाए तो इससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है, जिसकी वजह से शरीर में मेटाबोलिज्म ठीक प्रकार से कार्य करता है। अगर किसी व्यक्ति को भूख ना लगने की समस्या है तो ऐसी स्थिति में उनको इलायची का सेवन जरूर करना चाहिए।

मुंह की दुर्गंध दूर करे

अगर इलायची का सेवन किया जाए तो इससे मुंह की बदबू दूर होती है। बहुत से लोग इलायची का इस्तेमाल माउथ फ्रेशनर के रूप में करते हैं। अगर आपके मुंह से बदबू आने की समस्या है तो आप इलायची के कुछ गाने जरूर खाएं, इससे आपको तुरंत फायदा मिलेगा।

गुप्त रोग, नपुंसकता दूर करने में मददगार

आजकल के समय में बेकार खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से पुरुषों में यौन रोग या गुप्त रोग होने की समस्या देखी गई है, जिसके चलते पुरुष बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं। ऐसी स्थिति में इलायची आपकी समस्याओं का समाधान कर सकती है। आप छोटी हरी इलायची को रात को सोने से पहले दूध शहद के साथ उबालकर इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपकी हर प्रकार की यौन संबंधित समस्याएं दूर हो सकती हैं।