कोरोना काल में जरूर पिएं लहसुन की चाय, इम्यून सिस्टम में होगा सुधार, मिलेंगे ये फायदे, जानिए बनाने की विधि

कोरोना काल में सभी लोग अपनी सेहत को बेहतर बनाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। सभी लोग अपने खानपान में ऐसी चीजों को शामिल कर रहे हैं, जो पौष्टिक होने के साथ-साथ सेहत को बेहतर बनाए रखें। कोरोना काल में एक चीज लोगों के मुंह से सबसे ज्यादा सुनने को मिल रही है। वह यह है कि अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना। जी हां, अगर आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है तो आप कोरोना वायरस से बचे रहेंगे। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने से कई बीमारियों से लड़ने में शरीर को शक्ति मिलती है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से लहसुन की चाय के फायदे के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं लहसुन ज्यादातर सभी घरों के किचन में आसानी से मिल जाता है। ज्यादातर लोग अदरक की चाय पीना पसंद करते हैं परंतु लहसुन की चाय का सेवन करना भी बहुत ही फायदेमंद माना गया है।

अगर लहसुन की चाय का सेवन किया जाए तो इससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। इतना ही नहीं बल्कि इसके कई फायदे भी हैं। लहसुन में जीवाणुरोधी और एंटीवायरल गुण मौजूद होते हैं। अगर आप लहसुन की चाय में थोड़ा अदरक और दालचीनी मिला लेते हैं तो इससे स्वास्थ्य को और भी लाभ मिलता है और चाय का स्वाद भी बढ़ जाता है।

जानिए लहसुन की चाय बनाने की विधि

  1. लहसुन की चाय बनाने के लिए सबसे पहले आप एक खाली बर्तन लीजिए और उसमें एक कप पानी गैस पर रखकर अच्छी तरह से उबाल लें।
  2. अब थोड़ी देर बाद लहसुन को कूटकर आप उबलते हुए पानी में डाल दीजिए। इसके साथ ही एक चम्मच काली मिर्च भी डाल दें।
  3. अब आप इसको 5 मिनट तक उबलने दीजिये। 5 मिनट के बाद गैस बंद करके आप चाय को किसी बर्तन में छान लीजिए। अब आपकी चाय तैयार हो चुकी है।

जानिए लहसुन की चाय पीने के क्या हैं फायदे

  • जिन लोगों के शरीर का वजन अधिक है उनको लहसुन की चाय का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे आपके शरीर का वजन कम करने में सहायता मिलेगी। लहसुन की चाय शरीर के ज्यादातर हिस्सों में वसा को घोलने का कार्य करती है।

  • अगर कोई व्यक्ति डायबिटीज से परेशान है तो ऐसी स्थिति में लहसुन की चाय उसके लिए बेहद फायदेमंद मानी गई है। लहसुन की चाय पीने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कम हो जाता है। इसके साथ ही मेटाबोलिज्म की स्थिति में सहायता भी करती है।

  • अगर लहसुन की चाय का सेवन किया जाए तो इससे दिल के स्वास्थ्य में भी सुधार आता है। आपको बता दें कि इसका सेवन करने से रक्त परिसंचरण में सुधार आ जाता है। यह शरीर के अंदर मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करती है, जिससे हृदय से संबंधित बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सकता है।

  • अगर लहसुन की चाय का सेवन किया जाए तो इससे शरीर से सूजन कम करने में मदद मिलती है।

  • लहसुन की चाय एक शक्तिशाली एंटीबायोटिक ड्रिंक होता है। अगर आप इसका सेवन करेंगे तो इससे शरीर के इम्यून सिस्टम में सुधार आता है। अगर आपके शरीर का इम्यून सिस्टम अच्छा है तो आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं।
  • अगर लहसुन की चाय का सेवन किया जाए तो इससे शरीर के अंदर मौजूद गंदगी बाहर निकल जाती है।