मंदिर जाने के हैं कई चमत्कारिक फायदे, जिन्हे नहीं जानते होंगे आप, जानेंगे तो रोज मंदिर जाना कर देंगे शुरू

देशभर में आस्था पर विश्वास करने वाले लोगों की कमी नहीं है। अक्सर देखा गया है कि लोग अपनी श्रद्धा और आस्था के चलते ही मंदिरों में भगवान के दर्शन करने के लिए जाते हैं। चाहे अमीर हो या फिर गरीब, हर इंसान मंदिरों के अंदर अपना सिर झुका कर भगवान को नमस्कार करता है। जब भी किसी व्यक्ति के ऊपर मुसीबत आती है, तो वह सबसे पहले भगवान को ही याद करता है।

व्यक्ति अपने बुरे वक्त में हर धार्मिक स्थल पर माथा टेकता है और भगवान से सब कुछ ठीक करने की प्रार्थना करता है। परंतु ऐसा नहीं है कि अपने अच्छे वक्त में लोग मंदिर नहीं जाते हैं। लेकिन चाहे आपके जीवन में सब कुछ अच्छा चल रहा हो या फिर आपका समय कठिन हो, आपको रोजाना मंदिर जाने की कोशिश जरूर करनी चाहिए।

आजकल के समय में देखा गया है कि घर के पास ही मंदिर है फिर भी लोग बाहर से ही नमस्कार करते हुए निकल जाते हैं। वह समझते हैं कि बस इतने से ही हमारा कर्तव्य पूरा हो गया। लोग तर्क देते हैं कि बस मन में श्रद्धा होना चाहिए। यदि ऐसा ही है तो मंदिर की जरूरत क्या है?

अगर आप प्रतिदिन मंदिर नहीं जा सकते हैं तो कम से कम हफ्ते में एक बार मंदिर जरूर जाएं, क्योंकि मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करने के एक नहीं बल्कि कई फायदे होते हैं, जिसके बारे में आज हम आपको बताएंगे।

मंदिर जाने के चमत्कारिक फायदे

1. आपको बता दें कि मंदिरों का निर्माण सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाले स्थानों पर किया जाता है। इसके साथ में मंदिरों का वास्तु और डिजाइन ऐसे होते हैं, जो वहां की सकारात्मकता को बढ़ाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि मंदिरों में होने वाला मंत्रोच्‍चार, पूजा-पाठ, घंटी और शंख की आवाज पूरे माहौल में सकारात्मकता का संचार करती है। विज्ञान भी इस बात को मानता है कि शंख और घंटी की आवाज दिल-दिमाग पर अच्छा प्रभाव डालती है।

2. अगर आप मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए जाते हैं, तो इससे व्यक्ति की सोच सकारात्मक होती है। आप अपनी सकारात्मक सोच से अपनी रोजमर्रा की समस्याओं से आसानी से निपट सकते हैं। इसके अलावा भगवान के प्रति विश्वास उसका खुद पर भी विश्वास बढ़ाता है और इसी दम पर व्यक्ति बड़ी से बड़ी चुनौती को पार कर जाता है। आप इसी विश्वास के बल पर बड़े सपने देखते हैं और उसे पूरा करते हैं।

3. अगर व्यक्ति मंदिर में जाता है, तो इससे उसके मन में यह विचार आता है कि भगवान उसे देख रहे हैं। इसी वजह से व्यक्ति कभी भी अपने जीवन में गलत कामों को करने से बचता है। मंदिर जाने से व्यक्ति का आचरण अच्छा होता है, जिससे व्यक्ति कई मुसीबतों से अपने आप बच सकता है।

4. अगर व्यक्ति रोजाना मंदिर जाकर देवी-देवताओं की आराधना करता है, तो इससे भगवान की कृपा दृष्टि उसके ऊपर सदैव बनी रहती है और जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। भगवान के आशीर्वाद से व्यक्ति को अपने हर काम में कामयाबी हासिल होती है।

5. कभी ना कभी व्यक्ति से जाने अनजाने में या फिर जानबूझकर कोई ना कोई गलती जरूर हो जाती है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति भगवान के सामने आते ही वह अपने गुनाहों की माफी मांगता है। यह प्रायश्चित की भावना व्यक्ति के मन को हल्का करती है और उसे यह सीख मिलती है कि आगे वह ऐसे अपराध ना करें।