सर्दियों में पिएं गुड़ की चाय, कई बीमारियां रहेंगी कोसों दूर, जानिए बनाने का आसान तरीका और फायदे

ज्यादातर सभी लोग चाय पीना पसंद करते हैं। बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जो दिन भर में कई बार चाय का सेवन करते हैं। कुछ लोग चीनी वाली चाय पीना पसंद करते हैं, तो कुछ लोगों को गुड़ वाली चाय पीना अधिक पसंद होता है। परंतु शायद ही आपको इस बात की जानकारी होगी कि गुड़ की चाय चीनी से कहीं अधिक फायदा पहुंचाती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से गुड़ की चाय के फायदे के बारे में बताने वाले हैं।

अगर आप सर्दियों के मौसम में गुड़ की चाय पीते हैं तो इससे आपको एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं। गुड़ की चाय पीने से कई बीमारियां दूर रहती हैं। अगर आपको कभी भी माइग्रेन या फिर सिर दर्द की समस्या हो तो गाय के दूध में गुड़ की चाय बनाकर इसका सेवन करें। इससे आपको आराम मिल जाएगा।

आपको बता दें कि गुड़ की तासीर गर्म होती है और यह हमारे शरीर को गर्म रखने में सहायता करती है। इतना ही नहीं बल्कि ये इम्यूनिटी बढ़ाने का भी अच्छा जरिया माना गया है। अगर सर्दियों के मौसम में गुड़ की चाय का सेवन किया जाए तो इससे जुकाम और कफ से छुटकारा मिलता है। इसके लिए आप गुड़ की चाय में अदरक, काली मिर्च और तुलसी का पत्ता डालकर सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने से कफ और जुकाम की समस्या में राहत मिलती है।

गुड़ में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, फॉस्फोरस, पोटेशियम, जस्ता, सुक्रोज, ग्लूकोस, आयरन, कैल्शियम मैग्नीशियम, मिनरल्स और विटामिंस भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। यह सभी पोषक तत्व हमारे स्वस्थ शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक माने गए हैं।

जानिए गुड़ की चाय बनाने का आसान तरीका

अगर आप गुड़ की चाय बनाने जा रहे हैं तो सबसे पहले आप एक बर्तन में पानी डालकर उबले लीजिए। उसके बाद आप स्वादानुसार उसमें थोड़ा सा गुड़ मिला लीजिए। अब आप इसमें काली मिर्च, लौंग, इलायची, अदरक और तुलसी का पत्ता मिलाएं। इस मिश्रण को आप उतना ही उबालें, जितना आप अपनी रोजाना कि चाय को उबालते हैं। जब इसमें से आपको खुशबू आने लगे तो थोड़ी सी चाय पत्ती डालकर इसको छान लीजिए। कोशिश करें कि आप इसे बिना दूध के साथ ही सेवन करें। अगर आपको दूध डालना है तो दूध ऊपर से गर्म करके इसमें मिला सकते हैं।

जानिए गुड़ की चाय पीने के जबरदस्त फायदे के बारे में

1. अगर आप गुड़ की चाय नियमित रूप से पीते हैं तो इससे शरीर में चर्बी कम करने में मदद मिलती है यानी कि इसका नियमित रूप से सेवन करना वजन कम करने में सहायता करता है।

2. अगर आप गुड़ की चाय का सेवन करते हैं तो ये शरीर के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाने का भी काम करता है। क्योंकि गुड़ में प्रचुर मात्रा में आयरन होता है और शरीर को आयरन की जरूरत पड़ती है।

3. अगर आप गुड़ की चाय का सेवन करते हैं तो सर्दी-खांसी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

4. गुड़ की चाय का सेवन करने से रक्तचाप भी कंट्रोल में रहता है।

5. अगर गुड़ की चाय का सेवन किया जाए तो पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में मदद मिलती है।

6. पेट को साफ रखने में गुड़ की चाय बहुत ही फायदेमंद मानी गई है।

7. गुड़ की चाय पीने से हड्डियां मजबूत बनती हैं, क्योंकि गुड में कैल्शियम और फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है।