आम की पत्तियां भी हैं बेहद फायदेमंद, पथरी से लेकर पेट के लिए लाभकारी, जानिए उपयोग का तरीका और फायदे

ज्यादातर सभी लोगों को आम खाना बहुत ज्यादा पसंद होता है। आम को फलों का राजा कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर आम का सेवन किया जाए तो इससे स्वास्थ्य संबंधित बहुत से फायदे मिलते हैं। आप ऐसा समझ सकते हैं कि आम स्वास्थ्य लाभों का खजाना होता है परंतु शायद ही आप लोगों में से किसी को पता होगा कि आम के अलावा उसकी पत्तियां भी बहुत ही फायदेमंद होती हैं।

जी हां, आम की पत्तियां भी अद्भुत लाभों से भरपूर होती है। आम की पत्तियों में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, तांबा, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज पदार्थ प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। आम के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं क्योंकि इन फ्लेवोनॉयड्स और फिनोल की उच्च मात्रा होती है। आम की पत्तियों में एंटीमिक्राबियल गुण पाए जाते हैं जो कई प्रकार की बीमारियों के इलाज में मददगार साबित होते हैं।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं आम की पत्तियों का इस्तेमाल लोग पूजा पाठ में करते हैं परंतु आम के पत्ते का सेवन किया जाए तो इससे स्वास्थ्य से जुड़ी हुई कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से आम की पत्तियों के फायदे क्या क्या है? और इसका इस्तेमाल करने का तरीका बताने वाले हैं।

जानिए आम की पत्तियों के क्या-क्या हैं फायदे

पेट के लिए लाभकारी आम की पत्तियां

अगर किसी व्यक्ति को पेट से जुड़ी हुई परेशानियां रहती है तो ऐसी स्थिति में आम के पत्तों को उबाल लें और उसे किसी बर्तन में रात भर के लिए ढक कर रख दीजिये। इसके बाद अगली सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट इसका सेवन कीजिए। अगर आप ऐसा नियमित रूप से करेंगे तो पेट से संबंधित समस्याएं दूर होंगी और आपका पेट स्वस्थ रहेगा।

पित्त की पथरी के इलाज के लिए

अगर किसी को पित्त की पथरी की समस्या है तो ऐसी स्थिति में आम के पत्ते इसके इलाज में आपकी सहायता कर सकते हैं। आप आम के पत्तों के पाउडर का रोजाना सेवन कीजिए। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आम के पत्ते छाया में सूखे होने चाहिए और उसका पाउडर तैयार कर लीजिए। आप रात के समय एक गिलास पानी में पाउडर मिलाकर रख लीजिए और सुबह इसका सेवन करें। यह गुर्दे की पथरी को तोड़ने और उन्हें बाहर निकालने में सहायता करता है

कान दर्द से राहत दिलाता है

अगर किसी व्यक्ति के कान में दर्द की समस्या है तो ऐसी स्थिति में आम के पत्तों का रस कान में डाल सकते हैं। इसके लिए आप आम के पत्ते के रस को थोड़ा गुनगुना कर लीजिए। ऐसा करने से कान दर्द में तुरंत आराम मिल जाएगा।

रक्तचाप को कम करने में करता है मदद

आम के पत्ते में हाइपोटेंसिव गुण पाए जाते हैं जो रक्त वाहिकाओं को मजबूत करने में सहायता करते हैं और वैरिकाज वेंस की समस्या को दूर करने में सहायकमंद है। अगर आम के पत्तों का इस्तेमाल किया जाए तो इससे रक्तचाप को कम करने में सहायता मिलती है।

जानिए आम की पत्तियों का उपयोग कैसे करें

अगर आप आम की पत्तियों का उपयोग करना चाहते हैं तो इसके दो प्रकार हैं। पहला यह है कि आप आम की पत्तियों को सुखाकर इसका पाउडर तैयार कर लीजिए और दूसरा पतियों को उबाल कर काढ़ा बना सकते हैं। आपको बता दें कि आम की पत्तियों में औषधीय गुण पाए जाते हैं, इसी वजह से आयुर्वेदिक दवा बनाने में भी आम के पत्तों का उपयोग होता है।