अंगूरी भाभी से लेकर तिवारी जी तक, जानिए कितनी मोटी कमाई करते हैं “भाबीजी घर पर हैं” के सितारे

मौजूदा समय में ज्यादातर लोग टीवी सीरियल देखना बहुत पसंद करते हैं। वैसे तो टीवी पर बहुत से पॉपुलर शोज हैं, जो सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। उन्हीं पॉपुलर शोज में से एक छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाला शो “भाबी जी घर पर हैं” भी शामिल है। इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। ज्यादातर दर्शक इस शो को देखना बहुत पसंद करते हैं।

आप इस शो की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि इस शो के स्टार्स को उनके किरदारों के नाम से ही लोग पहचानते हैं। सभी किरदार लोगों का खूब मनोरंजन करते हुए नजर आते हैं। इस शो में सभी स्टार्स ने अपनी अपनी भूमिका बखूबी तरीके से निभाई है। लेकिन आप लोग इस बात को जानते हैं कि सबको हंसा हंसा कर लोटपोट कर देने वाले यह कलाकार कितनी फीस वसूल करते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इस सुपरहिट शो के सितारे कितना कमाते हैं, इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

शुभांगी आत्रे

सुपरहिट सीरियल “भाबी जी घर पर हैं” में मुख्य किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे यानी अंगूरी भाभी इस पूरे शो की जान हैं। उनको टूटी फूटी इंग्लिश सुनकर दर्शक हंसते हंसते लोटपोट हो जाते हैं। अंगूरी भाभी जैसा दिलचस्प किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे प्रति एपिसोड के करीब 40 हजार रूपए फीस लेती हैं।

रोहिताश गौड़

रोहिताश गौड़ यानी कि तिवारी जी इस सुपरहिट शो में अंगूरी भाभी के पति के किरदार में नजर आए हैं। यह अपनी पत्नी अंगूरी को प्यार से पगलिया कहते हैं। दर्शकों को तिवारी जी का अंदाज बहुत ही भाता है। आपको बता दें कि रोहिताश गौड़ यानी तिवारी जी प्रति एपिसोड के करीब 60 हजार रूपए फीस लेते हैं।

सौम्या टंडन

सौम्या टंडन ने शो मे अनिता भाभी का किरदार निभाया है। उनका यह किरदार दर्शक बेहद पसंद करते हैं। शो के अंदर सौम्या टंडन को सिर्फ अनिता भाभी ही नहीं बल्कि गोरी मेम के नाम से नहीं बुलाया जाता है। शो में ग्लैमर का तड़का लगाने वाली सौम्या टंडन हर एपिसोड के लगभग 60 हजार रूपए फीस लेतीं हैं।

आसिफ शेख

आसिफ शेख ने “भाबी जी घर पर हैं” में विभूति नारायण मिश्रा का किरदार निभाया है। यह कमाल के अभिनेता हैं। यह शो में अंगूरी भाभी से फ्लर्ट करते हुए नजर आते हैं। उनका यह अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आता है। आपको बता दें कि आसिफ शेख एक दिन के 70 हजार रूपए फीस लेते हैं।

हप्पू सिंह

इस शो में दरोगा हप्पू सिंह का किरदार लोगों को बेहद पसंद आता है। आपको बता दें कि योगेश त्रिपाठी ने इस शो में हप्पू सिंह का किरदार निभाया है। योगेश त्रिपाठी का पान खाते हुए डायलॉग बोलने का अंदाज दर्शकों को बहुत पसंद आता है। योगेश त्रिपाठी अपने किरदार के लिए ₹35000 फीस लेते हैं।

रजनी

शो मे हॉट अभिनेत्री फाल्गुनी रजनी का किरदार निभाती हैं। अपने इस छोटे से किरदार के लिए वह ₹20000 चार्ज करती हैं।

अक्षय पाटिल

आप सभी लोगों ने शो में कभी-कभार पेलू को रिक्शा चलाते हुए देखा ही होगा। यह किरदार अक्षय पाटिल ने निभाया है। कभी-कभी रिक्शा चलाने के लिए अक्षय पाटिल ₹15000 की फीस लेते हैं।