“भाभी जी घर पर हैं” के हप्पू सिंह बने दूसरी बार पापा, योगेश त्रिपाठी ने दिखाई नन्हीं परी की पहली झलक

योगेश त्रिपाठी (Yogesh Tripathi) मौजूदा समय में छोटे पर्दे के शान बन चुके हैं। योगेश त्रिपाठी टीवी की दुनिया में हप्पू सिंह (Happu Singh) के नाम से मशहूर हैं “भाभी जी घर पर हैं” (Bhabiji Ghar Par Hain) सीरियल में हप्पू सिंह का किरदार निभाने वाले योगेश त्रिपाठी दूसरी बार पापा बन गए हैं। एक्टर के घर पर बेटी ने जन्म लिया है। योगेश त्रिपाठी ने बेटी के जन्म के बाद अपने फैंस के साथ अपनी खुशी साझा की है।

हप्पू सिंह यानी योगेश त्रिपाठी ने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी साझा किया है। उन्होंने पोस्ट के माध्यम से यह लिखा है कि “मेरे घर आई एक नन्हीं परी…थैंक गॉड…जय माता दी।” योगेश त्रिपाठी के द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट पर फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं और उन्हें दूसरी बार पापा बनने की बधाई दे रहे हैं।

योगेश त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ की कुछ तस्वीरों को साझा किया है, जिसमें वह अपनी नन्ही परी के साथ पोज करते हुए दिख रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि योगेश की छोटी सी बेटी पिंक कलर के कपड़े में नजर आ रही है। वही योगेश त्रिपाठी का बड़ा बेटा भी बहन के आने से बहुत खुश नजर आ रहा है।

योगेश त्रिपाठी ने एक मीडिया से बातचीत के दौरान हुए कहा कि “मैं सातवें आसमान पर हूं। मेरे और मेरी पत्नी से ज्यादा मेरा बेट दक्शेष परिवार बढ़ने से बेहद खुश है। उसे पार्टनर इन क्राइम मिल गया। वो भाई-बहन को मिस कर रहा था, खासतौर से रक्षाबंधन में।

मैं शूट्स में बिजी रहता हूं और मेरी पत्नी घर के कामों में लगी रहती है। वो पूरे दिन टीवी देखते हुए या मोबाइल पर गेम खेलते हुए समय बिताता था। तो इमेजिन कर सकते हैं कि वो अपनी बहन आने के बाद कितना खुश होगा।”

आपको बता दें कि योगेश त्रिपाठी सीरियल “भाभी जी घर पर हैं’ सीरियल में हप्पू सिंह का किरदार निभाते हुए नजर आते हैं। इसमें वह 9 बच्चों के पिता हैं। असल जिंदगी में उनका एक लड़का ही था लेकिन दूसरे बच्चे की प्लानिंग उन्होंने नहीं की थी लेकिन प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ने उनसे दूसरे बच्चे के बारे में सोचने के लिए भी कहा।

फिर योगेश त्रिपाठी ने अपने बेटे को देखा तो उन्हें लगा कि उसे अकेला फील नहीं होना चाहिए। ऐसे में उन्हें दूसरे बच्चे की प्लानिंग शुरू करनी चाहिए। फिलहाल में उन्होंने अपनी बेटी का कोई नाम नहीं सोचा है। योगेश त्रिपाठी का ऐसा बताना है कि वह अभी सिर्फ पेपर वर्क ही कर रहे हैं। इसके बाद उनकी पत्नी सपना त्रिपाठी और वह खुद नाम को फाइनल करेंगे।

आपको बता दें कि योगेश त्रिपाठी का विवाह पत्नी सपना के साथ वर्ष 2011 में हुआ था। यह दोनों 9 साल के एक बेटे दक्शेष के माता-पिता हैं। लेकिन अब योगेश त्रिपाठी एक बेटी के भी पिता बन चुके हैं। योगेश त्रिपाठी ने टीवी सीरियल “भाभी जी घर पर हैं” में हप्पू सिंह का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी अच्छी खासी पहचान बनाई है। इस धारावाहिक में हप्पू सिंह का किरदार लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।