Site icon NamanBharat

एक बेटी की मां भी हैं भारती सिंह! कॉमेडियन ने पहली बार वीडियो में दिखाया ‘गोला’ की बहन ‘गोली’ का चेहरा

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह को “कॉमेडी क्वीन” के नाम से जाना जाता है। दर्शकों को इनकी कॉमेडी बहुत ज्यादा पसंद आती है। भारती सिंह अपनी बातों से दूसरों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देती हैं। यह उन कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में खुद के दम पर अपनी पहचान बनाई है। भारती सिंह ने आज जो मुकाम हासिल किया है, उसको पाने के लिए जीवन में काफी मेहनत और संघर्ष की है। मौजूदा समय में भारती सिंह की फैन फॉलोइंग दुनिया भर में लाखों-करोड़ों में है।

हमेशा अपनी बातों से दूसरों को हंसाने वाली भारती सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। भारती सिंह ने बीते साल अप्रैल में एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने लक्ष्य रखा है, जिसे वह प्यार से गोला कहते हैं। अक्सर ही भारती सिंह अपने बेटे गोला और पति हर्ष लिंबाचिया के साथ फनी वीडियो फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं।

कुछ दिनों पहले ही भारती सिंह ने अपनी एक बड़ी विश के बारे में फैंस को बताया था, जो अब पूरी हो गई है। जी हां, भारती सिंह ने बेटे के बाद एक बेटी की मां बनने की अपनी ख्वाहिश अपने चाहने वालों के साथ शेयर की थी। वहीं अब भारती सिंह ने वीडियो शेयर कर अपनी बेटी “गोली” से सबको मिलवाया है।

भारती सिंह ने पहली बार दिखाई बेटी “गोली” की झलक

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी जिंदगी के एक बड़े सच का खुलासा किया है। भारती सिंह ने अपने पति हर्ष लिंबाचिया की गैर-मौजूदगी में इस सच को बताया है। भारती सिंह के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कहती हुई नजर आ रही हैं कि हर्ष ने भी नहीं बताया और मैंने भी कभी नहीं बताया। हमारे दो बच्चे हैं। पहली लड़की है, जो हमने लंदन भेज दी थी। अब हमने अपनी बेटी बुला ली है।

भारती सिंह इस वीडियो में कहती हैं कि हम चाहते हैं कि दोनों भाई बहन साथ रहें। यह कहते हुए भारती सिंह अपनी बेटी की झलक दिखाती हैं। भारती सिंह कहती हैं कि “तो दोस्तों ये है हमारी बड़ी बेटी गोली, जो लंदन चली गई थी।” इसके बाद वह गोली से कहती हैं हाय बोलो गोली। हाय कह रही है ये थोड़ी शर्मीली है। यह लंदन में पली है ना। इसको वही के बारे में ज्यादा पता है। इंडिया के रूल्स पता नहीं हैं कि यहां पर हाय नहीं नमस्ते कहते हैं। मैंने कुछ सिखाया तो है।

भारती कहती हैं गोली बोलो जय श्री कृष्णा। यह शिव जी की भी बहुत बड़ी भक्त है। इसके बाद भारती सिंह कहती हैं हर हर शंभू। ऐसा कहते ही गोली अपने दोनों हाथ उठा देती है। फिर भारती सिंह कहती हैं कि गोली को भी खूब प्यार दीजिए और गोला को भी। गोला इसका छोटा भाई है।

ऐसे बनाया “गोला” को “गोली”


भारती सिंह द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर जमकर कमेंट आ रहे हैं। वैसे भारती सिंह मसखरी करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं। भारती सिंह के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को देखकर फैंस अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं। बता दें असल में भारती सिंह की कोई बेटी नहीं है। भारती सिंह ने एक मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से अपने बेटे गोला को ही गोली बनाकर कैमरे के सामने दिखाया है।

वैसे आपको बता दें कि भारती सिंह के बेटे गोला भी पॉपुलैरिटी में मां से कम नहीं हैं। शुरुआत से ही सोशल मीडिया पर भारती सिंह अपने बेटे गोला के साथ वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिससे उनकी भी अच्छी फैन फॉलोइंग हो गई है।

 

 

 

 

 

Exit mobile version