Site icon NamanBharat

भारती सिंह ने पहली बार बेटे संग किया रैंप वॉक, क्यूटनेस से जीता सबका दिल, तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल

भारती सिंह अपने जबरदस्त कॉमेडी के जरिए पिछले कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करती आ रही हैं, जिसके चलते इनको कॉमेडी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। भारती सिंह अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से हर किसी को हंसने पर मजबूर कर देती हैं। वहीं भारती सिंह इन दिनों अपने बेटे गोला के साथ अपने मदरहुड फेज को एंजॉय कर रही हैं। मां बनने के बाद भारती सिंह कितनी खुश हैं, इसकी खुशी तो वह किसी ना किसी जरिए से जाहिर करती रहती हैं।

वहीं अब भारती सिंह का बेटा गोला भी पॉपुलैरिटी में अपनी मां से कम नहीं है। एक साल के गोला ने अपनी मासूमियत से हर किसी को अपना दीवाना बना रखा है। इसी बीच हाल ही में आयोजित हुए बेटी शो में कई बॉलीवुड और टीवी एक्टर्स रैंप वॉक करते हुए नजर आए। वहीं भारती सिंह ने भी पहली बार अपने बेटे गोला उर्फ लक्ष्य लिंबाचिया के साथ रैंप वॉक किया।

भारती सिंह का बेटे गोला संग पहला रैंप वॉक

बता दें भारती सिंह ने 3 अप्रैल 2022 को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था और वह एक प्यारे बेटे की मां बनीं। भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है। वह अपने बेटे को प्यार से गोला बुलाते हैं। भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की तरह गोला भी पॉपुलर हो गए हैं। वह अब फेमस स्टार किड्स में से एक गिने जाते हैं।

वहीं हाल ही में आयोजित बेटी शो में भारती सिंह ने पहली बार अपने बेटे गोला के साथ रैंप वॉक किया। इस दौरान उन्हें कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने भी ज्वाइन किया। कृष्णा अभिषेक ने भारती सिंह के बेटे लक्ष्य को अपनी बाहों में पकड़ रखा था। वहीं अगर हम लुक की बात करें, तो भारती सिंह ने ब्लैक ड्रेस के साथ ब्लू श्रग पहना हुआ था। वहीं कृष्णा अभिषेक ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। वहीं गोला ने सबसे ज्यादा हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था।

व्हाइट पायजामे के साथ ब्लू कुर्ता में गोला बहुत ही क्यूट लग रहे थे। सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही है और लोग गोला की मासूमियत पर एक बार फिर अपना हार गए हैं। भारती सिंह अपने बेटे लक्ष्य उर्फ गोला के साथ रैंप पर यादगार अंदाज में नजर आईं। तीनों ने दर्शकों से जोरदार तालियां और सीटियां बटोरीं।

कपिल शर्मा ने भी बेटी के साथ किया रैंप वॉक

वहीं कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी अपनी प्यारी सी बेटी के साथ रैंप वॉक किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। कपिल शर्मा अपनी 3 साल की बेटी अनायरा के साथ रैंप वॉक करते हुए नजर आए। बेटी अनायरा ने अपने पापा के साथ पहली बार रैंप वॉक किया। दोनों ब्लैक में ट्विनिंग करते हुए बहुत प्यारे लग रहे थे। इस दौरान कपिल ने ऑडियंस की तरफ हाथ हिलाया और अपनी बेटी को भी ऐसा करने के लिए कहा। इतना ही नहीं कपिल ने बेटी अनायरा को फ्लाइंग किस देने के लिए भी कहा। इस पर अनायरा ने पापा की बात मानते हुए क्यूट अंदाज में फ्लाइंग किस किया।

 

 

 

 

Exit mobile version