मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के घर गूंजी किलकारी, दिया बेटे को जन्म, फैंस दे रहे हैं बधाइयां

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई थीं। लेकिन अब एक खुशखबरी सामने आई है। जी हां, कॉमेडियन भारती सिंह मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है और उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। जैसे ही यह खुशखबरी निकल कर सामने आई, वैसे ही फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। वहीं भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया तो खुशी से झूम रहे हैं। कपल ने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है।

आपको बता दें कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की पहली बार मुलाकात एक रियलिटी शो के सेट पर हुई थी। भारती सिंह एक कॉमेडियन थीं। वहीं हर्ष लिंबाचिया स्क्रिप्ट राइटर थे। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने एक-दूसरे को कुछ समय तक डेट किया और साल 2017 में भारती और हर्ष ने शादी कर ली। शादी के करीब 5 साल के बाद दोनों को माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ है।

भारती सिंह बनीं मां

कुछ दिनों पहले यह अफवाह सामने आई थी कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया एक बच्ची के माता-पिता बने थे और उन्हें हर तरफ से कुछ बधाई संदेश भी मिलने लग गए थे। हालांकि, कॉमेडियन ने अटकलों पर सफाई दी थी। वैसे यह दोनों माता-पिता बनाने को लेकर काफी उत्साहित थे। दोनों के लिए खुशी के क्षण हैं।

बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान भारती सिंह ने बच्चे के जन्म के अफवाह पर बात करते हुए कहा था कि मुझे बधाई देने वाले प्रियजनों से संदेश और फोन आ रहे हैं। ऐसी खबर है कि मैंने एक बच्ची का स्वागत किया है। लेकिन यह सच नहीं है। मैं खतरा खतरा के सेट पर हूं। यहां 15-20 मिनट का ब्रेक है, तो मैंने सोचा मैं लाइव आकर यह बता दूँ कि मैं अभी भी काम कर रही हूं।”

बता दें दोनों अपने फैंस के साथ अपनी प्रेगनेंसी जर्नी को काफी समय से शेयर कर रहे थे। वहीं भारती प्रेग्नेंट होने के बाद से ही मां बनने को लेकर काफी उत्सुक थीं और वह लगातार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरों को साझा करती रहती थीं। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। अब आखिरकार वह एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं।

फोटो शेयर कर जताई खुशी

दरअसल, हर्ष लिंबाचिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 3 अप्रैल 2022 को भारती को टैग करते हुए अपने मैटरनिटी शूट से एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में कपल को सफेद ड्रेस में ट्विनिंग करते हुए नीले रिबन से सजी एक टोकरी पकड़े देखा जा सकता है। यह दोनों ही प्यार भरी नजरों से देखते हुए नजर आ रहे हैं। निसंदेह ही कपल के लिए यह बेहद खास दिन है। हालांकि, अभी उन्होंने न्यूली बोर्न बेबी की तस्वीर को साझा नहीं किया है।

आप सभी लोग तस्वीर में देख सकते हैं कि दोनों के चेहरे पर खुशी साफ साफ झलक रही है। फोटो को शेयर करते हुए “यह एक लड़का है” लिखा है। भारती और हर्ष के साथ साथ उनके फैंस को भी उनके पहले बच्चे का काफी बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में जब यह खुशखबरी कपल ने शेयर की तो उनका पोस्ट मिनटों में वायरल हो गया और तमाम सेलेब्स के साथ साथ फैंस उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।