Site icon NamanBharat

7 महीने के बेटे लक्ष्य के लिए भारती सिंह ने रखी अन्नप्राशन पूजा, गोला संग ट्विनिंग करती दिखीं कॉमेडियन

“लाफ्टर क्वीन” भारती सिंह (Bharti Singh) अपने काम के साथ-साथ अपने घर को भी बखूबी तरीके से संभाल रही हैं। भारती सिंह इन दिनों अपने बेटे लक्ष्य उर्फ़ गोला के साथ अपने मदरहुड फेज को खूब एंजॉय कर रही हैं। बेटे के जन्म के बाद भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। मां बनने के बाद भारती सिंह कितनी खुश हैं, इसकी खुशी तो वह किसी ना किसी जरिए जाहिर करती रहती हैं।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अक्सर अपने फैंस के बीच अपनी और अपने प्यारे बेटे लक्ष्य की तस्वीरें और वीडियोस शेयर करते रहते हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। वैसे देखा जाए तो भारती अपने काम के साथ-साथ अपने बेटे की भी बेहतर ढंग से परवरिश कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे का अन्नप्राशन समारोह रखा, जिसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं।

भारती सिंह ने 7 महीने के बेटे लक्ष्य के लिए रखी अन्नप्राशन पूजा

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। यह कपल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे के साथ की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो जाती हैं। कपल के द्वारा शेयर की गई हर पोस्ट को फैंस बहुत पसंद करते हैं। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अपना यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं।

1 नवंबर 2022 को भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया वीडियो शेयर किया है। नए माता-पिता भारती और हर्ष ने इस वीडियो में अपने बेटे लक्ष्य की अन्नप्राशन पूजा की एक झलक अपने फैंस को दिखाई है। आपको बता दें कि भारती सिंह ने यह समारोह अपने होम टाउन अमृतसर में किया, जहां उनके सभी प्रियजन मौजूद रहे।

इस समारोह में सभी ने एक साथ खूब मस्ती की। जश्न की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सामने आईं झलकियों में देखा जा सकता है कि भारती सिंह ने इस समारोह के लिए एक आसमानी नीले रंग का सूट चुना था, जिस पर जटिल कढ़ाई और उस पर सिक्विन का काम किया गया था। भारती सिंह ने अपने बालों को एक बन में बांधा हुआ था।

भारती ने सोने की झुमकी और दुपट्टे से अपने लुक को कंप्लीट किया था। वहीं अगर हम उनके बेटे लक्ष्य के लुक की बात करें, तो गोला नीले रंग के आउटफिट में अपनी मां के साथ ट्विनिंग करते दिखे। वहीं हर्ष लिंबाचिया ने कैप के साथ एक्सेसराइज़्ड कैजुअल लुक कैरी किया था।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार पूजा करता हुआ दिख रहा है और लक्ष्य को खाना खिलाते और उसे उपहार देते हुए नजर आ रहे हैं। भारती सिंह के द्वारा लक्ष्य के अन्नप्राशन की यह झलकियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

भारती सिंह ने बेटे का 6 मंथ बर्थडे किया था सेलिब्रेट

आपको बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का बेटा लक्ष्य 3 नवंबर 2022 को 7 महीने का हो जाएगा। इससे पहले अक्टूबर के महीने में जब लक्ष्य 6 महीने के हुए थे तो भारती सिंह ने उनका 6 मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने शेयर की थी।

जन्मदिन के जश्न में लक्ष्य नारंगी रंग का कुर्ता और सफेद रंग का पायजामा पहने हुए नजर आए थे। वहीं भारती सिंह ने अपने बेटे के साथ मैचिंग फ्लोरल ड्रेस में ट्विन किया था।

 

 

 

 

Exit mobile version