भारती सिंह अपने बेटे लक्ष्य को प्यार-दुलार करती आईं नजर, पति हर्ष ने शेयर किया ये क्यूट Video

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया टीवी इंडस्ट्री के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों का खास अंदाज फैंस को बहुत पसंद आता है। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया 3 अप्रैल 2022 को बेटे लक्ष्य के आने के बाद माता-पिता बने। यह दोनों इन दिनों अपने पैरंटहुड फेज को एंजॉय कर रहे हैं।

भारती और हर्ष अक्सर अपने बेटे के साथ क्यूट मोमेंट्स की झलक फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। भारती सिंह भी अक्सर अपने बेटे लक्ष्य के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बता दें भारती सिंह की तरह उनका बेटा गोला भी फैंस का फेवरेट बन गया है।

बता दें कि भारती सिंह इन दिनों अपने बेटे लक्ष्य की देखभाल में काफी बिजी हैं। भारती सिंह ना सिर्फ अपनी मातृत्व की भूमिका को मैनेज कर रही हैं, बल्कि वह अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को भी पूरा कर रही हैं।

हाल ही में भारती सिंह के प्रति हर्ष लिंबाचिया ने उनका एक प्यारा सा वीडियो साझा किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि भारती सिंह अपने बेटे को प्यार-दुलार करती हुई नजर आ रही हैं।

हर्ष लिंबाचिया ने पत्नी भारती का अपने बेटे लक्ष्य के साथ शेयर किया एक प्यारा वीडियो

आपको बता दें कि भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी भारती का अपने बेटे लक्ष्य के साथ एक प्यारा वीडियो शेयर किया है। हर्ष लिंबाचिया ने यह वीडियो 3 अगस्त 2022 को शेयर किया।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती सिंह बर्प क्लॉथ (डकार दिलाने वाला कपड़ा) के साथ अपने बेटे को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में भारती सिंह अपने बेटे को लाड़-प्यार करती हुई दिख रही हैं और उनके लिए गाना भी गा रहीं हैं।

भारती ने एक्ट्रेस नेहा धूपिया के साथ इंस्टा लाइव पर अपने बेटे लक्ष्य के बारे में की थी बात

आपको बता दें कि बीते दिन, भारती सिंह ने बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ इंस्टा लाइव पर अपने बेटे लक्ष्य के बारे में बात की थी। भारती ने इस दौरान यह बताया था कि “मैं और हर्ष बिजी हो गए हैं। हम सोच-समझकर लिमिटेड काम ले रहे हैं, जिससे हम उसे समय दे पाएं। काम बहुत जरूरी है, क्योंकि अगर हमें उसे अपनी तरह ढालना है, तो काम बहुत जरूरी है।”

भारती ने आगे कहा था “मेरा मानना ये है कि, हम कुछ साल तक ही उसे फाइनेंशियल हेल्प करेंगे। बाद में ये उसे ही करना होगा। जैसे विदेश में होता है कि, बच्चे जॉब भी करते हैं और साथ में पढ़ाई भी करते हैं। 16 या 18 साल की उम्र के बाद आप मां-बाप से खर्चा नहीं मांगो, आप खुद करो।”

भारती ने आगे कहा था- “क्या हो गया अगर वो भारती सिंह का बेटा है। मैं चाहती हूं वो पढ़े और मैकडॉनल्ड्स में काम भी करे।” भारती ने कहा था- “मुझे खुशी होगी कि, मेरे बच्चे पार्ट टाइम ये काम कर रहे हैं। आजकल मुंबई में सर्वाइव करना बहुत मुश्किल है। घर आप जितने लोग हो, उन्हें काम करना चाहिए, तभी घर चलेगा।”

भारती और हर्ष का वर्क फ्रंट

बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया कई रियलिटी शो होस्ट कर चुके हैं। उन्होंने हुनरबाज को भी होस्ट किया है। हाल ही में वह स्टार प्लस के शो रविवार विद स्टार परिवार में नजर आए थे।