भारती सिंह ने दुनिया को दिखाया अपने बेटे का चेहरा, खेलते हुए बेहद क्यूट तस्वीरें आईं सामने

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अपनी जबरदस्त कॉमेडी के माध्यम से पिछले कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रही हैं, जिसके चलते इनको “कॉमेडी क्वीन” के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि 3 अप्रैल 2022 को भारती सिंह के घर एक नन्हे मेहमान ने जन्म लिया था। भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से अपने चाहने वालों के साथ यह खुशखबरी शेयर की। पिता बनने के बाद हर्ष लिंबाचिया की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है और भारती सिंह भी अपने मदरहुड को इंजॉय कर रही हैं।

आपको बता दें कि भारती सिंह जब से अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं हैं, तब से उन्होंने अपने बेटे को दुनिया की नजरों से छिपाए रखा है। वहीं भारती सिंह के फैंस भी उनके बच्चे की झलक पाने के लिए बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे परंतु अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। जी हां, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने बेटे लक्ष्य के पैदा होने से लेकर अभी तक की काफी सारी तस्वीरें और क्यूट वीडियो फैंस के साथ साझा की हैं, जो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। अब उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे लक्ष्य का चेहरा दुनिया को दिखाया है।

भारती सिंह ने कर दी बेटे की मुंह दिखाई

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के बेटे की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। आखिरकार भारती सिंह ने अपने बेटे का चेहरा दुनिया को दिखा ही दिया। आपको बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अपने बेटे लक्ष्य को प्यार से गोला कहते हैं। अब इन दोनों ने अपने बेटे का मासूम सा चेहरा दिखा दिया है। गोला यानी लक्ष्य लिंबाचिया 3 महीने के हो गए हैं, लिहाजा इस मौके पर गोला की मुंह दिखाई कर दी गई है।

काफी लंबे समय से फैंस गोला को देखने के लिए तरस रहे थे। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अक्सर उसके बारे में प्यारी प्यारी बातें करते नजर आते थे। मगर कभी भी उसका चेहरा नहीं दिखाया था। भारती सिंह अपने परिवार की बातें बहुत मानती हैं। इसलिए बड़े-बुजुर्गों के कहने पर उन्होंने 3 महीने तक गोला के चेहरे का खुलासा नहीं किया। अब गोला का चेहरा सामने आ गया है, जिसे देख कर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भारती सिंह के बेटे की क्यूटनेस पर दिल हार रहे हैं।

अब भारती सिंह के बेटे की क्यूटनेस को लोग दूसरे स्टार किड्स के साथ कंपेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। बहुत से यूजर्स का ऐसा कहना है कि भारती सिंह का बेटा लक्ष्य, सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटों जेह और तैमूर से भी ज्यादा क्यूट है। इसके साथ ही यूजर्स भारती के बेटे की और प्यारी तस्वीरों और वीडियो की डिमांड करते हुए नजर आ रहे हैं।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मुंह दिखाई के लिए पूरी तैयारियां की थी। घर को पूरी तरह से सजाया गया था। गोला के लिए खास तौर से एक बड़ा बॉक्स मंगवाया गया था, जिसमें उसे लिटाया गया और फिर उसे अनबॉक्स किया गया और फिर इसके बाद गोला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

जैसे ही भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के बेटे की पहली झलक नजर आई तो फैंस दिल हार गए। आप भी उसे देखकर खूब प्यार बरसाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

भारती ने अपने यूट्यूब चैनल ‘लाइफ ऑफ लिम्बाचिया’ पर अपने बेटे का चेहरा दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। भारती सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए पूछा कि “बताइए गोला किस पर गया है, मम्मी पर या पापा पर।”