Site icon NamanBharat

भारती सिंह ने अपने बेटे को बनाया कृष्ण, लक्ष्य नन्हें कान्हा बने लग रहे बेहद क्यूट, देखें Video

भारती सिंह अपनी जबरदस्त कॉमेडी के जरिए पिछले कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करती आ रही हैं, जिसके चलते इनको कॉमेडी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं भारती सिंह के घर में 3 अप्रैल 2022 को एक नन्हे मेहमान ने जन्म लिया था। इस बात की खुशखबरी खुद भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने चाहने वालों के साथ शेयर की थी।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया माता-पिता बनने के बाद बहुत खुश हैं और भारती सिंह अपने मदरहुड को खूब इंजॉय कर रही हैं। मां बनने के बाद भारती सिंह कितनी खुश हैं, इसकी खुशी तो वह किसी ना किसी जरिए से जाहिर करती रहती हैं। भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने बेटे लक्ष्य की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

इसी बीच कॉमेडियन भारती सिंह ने जन्माष्टमी पर अपने बेटे लक्ष्य और पति हर्ष लिंबाचिया के साथ एक बेहद प्यारा वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती और हर्ष के बेटे लक्ष्य “बाल कृष्ण” बने हुए बेहद क्यूट लग रहे हैं। उनकी क्यूटनेस को देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे।

भारती सिंह ने बेटे लक्ष्य को बनाया कृष्ण

आपको बता दें कि 18 अगस्त 2022 को भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद प्यारा सा वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में हर्ष लिंबाचिया को अपने बेटे लक्ष्य के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लक्ष्य के सिर पर मोर पंख लगाकर उन्हें कृष्णा बनाया गया है।

इस मोर पंख के साथ लक्ष्य और भी ज्यादा क्यूट लग रहे हैं। इस वीडियो के साथ भारती सिंह ने भगवान को धन्यवाद करते हुए एक बेहद प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। भारती सिंह ने यह लिखा है कि “भगवान हर चीज के लिए आपका धन्यवाद।”

वीडियो हो रहा वायरल

आप सभी लोग भारती सिंह के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देख सकते हैं कि हर्ष लिंबाचिया अपने बेटे लक्ष्य के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में लक्ष्य नन्हे कान्हा बनकर बेहद क्यूट लग रहे हैं। उनकी क्यूटनेस पर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

बेटे के जन्म से भारती और हर्ष की जिंदगी और भी ज्यादा हो गई खूबसूरत

आपको बता दें कि 3 अप्रैल 2022 को भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया बेटे लक्ष्य के माता-पिता बने थे। भारती और हर्ष की जिंदगी में जब से लक्ष्य आए हैं, तब से उनका जीवन और भी ज्यादा खूबसूरत हो गया है। भारती अक्सर अपने इंस्टा और यूट्यूब चैनल पर अपने लाडले बेटे की तस्वीरें और वीडियोस को साझा करती रहती हैं।

हालांकि दोनों ने पहले यह फैसला किया था कि वह अपने बच्चे के चेहरे को मीडिया की चकाचौंध से छुपा कर रखेंगे। लेकिन 12 जुलाई 2022 को भारती और हर्ष ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लक्ष्य के फोटोशूट की तस्वीरों को साझा किया था।

 

 

 

 

 

Exit mobile version