Site icon NamanBharat

9 महीने के हुए भारती सिंह के बेटे लक्ष्य, कॉमेडियन ने गोला की सुपर क्यूट तस्वीरें शेयर कर लुटाया प्यार

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह को भला कौन नहीं जानता। भारती सिंह एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया में “कॉमेडी क्वीन” के नाम से अपनी एक खास पहचान रखती हैं। भारती सिंह आज अपने दमदार कॉमेडी और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के बदौलत लाखों फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। इसी वजह से आज भारती सिंह के फैंस उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी हुई हर बात को जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं।

भारती सिंह ने आज जो मुकाम हासिल किया है, उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत और संघर्ष छिपी हुई है। भारती सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में बनी रहती हैं और इनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि आज भारती सिंह का बेटा लक्ष्य सिंह लिंबाचिया भी फैंस का पसंदीदा स्टार किड बन चुका है और लक्ष्य की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं।

भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया इन दिनों अपने बेटे लक्ष्य के साथ हैप्पी पैरंटहुड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। कपल सोशल मीडिया पर भी अपने लाडले बेटे की प्यारी-प्यारी तस्वीरें और वीडियो शेयर करता रहता है। बता दें भारती सिंह ने 3 अप्रैल 2022 को बेटे लक्ष्य को जन्म दिया था। अब भारती का बेटा लक्ष्य पूरे 9 महीने का हो गया है। इस मौके पर कॉमेडियन ने अपने लाडले की कुछ प्यारी और अनदेखी तस्वीरों को शेयर करते हुए खास नोट लिखा है।

भारती सिंह ने शेयर की गोला की अनदेखी तस्वीरें

दरअसल, भारती सिंह ने 4 जनवरी 2023 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने बेटे लक्ष्य उर्फ गोला के फर्स्ट फोटोशूट की कुछ अनदेखी तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों में गोला की क्यूटनेस फैंस का दिल जीत रही हैं। इन तस्वीरों को फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि भारती एक व्हाइट कलर के मैक्सी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनके बेटे गोला एक सफेद रंग के स्वैडल में लिखते हुए हैं।

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि लक्ष्य गिटार पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। चेयर पर सोते हुए लक्ष्य बेहद क्यूट और मासूम दिख रहे हैं।

भारती सिंह के द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नन्हा गोला वाइट कपड़ो में लिपटा हुआ बेहद क्यूट लग रहा है।

भारती सिंह ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें से एक फोटो में भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी अपने बेटे गोला के साथ दिखाई दे रहे हैं। व्हाइट कलर की ड्रेस में ट्विनिंग करते हुए तीनों एकदम पिक्चर परफेक्ट लग रहे हैं। तस्वीर में देख सकते हैं कि हर्ष ने अपने बेटे लक्ष्य को गोद में लिया हुआ है और वह भारती को प्यार से किस कर रहे हैं।

भारती सिंह द्वारा शेयर की गई तस्वीरें फैंस का दिल जीत रही हैं। भारती सिंह ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “मेरे जीवन के सर्वश्रेष्ठ 9 महीने। मेरा गोला।” आपको बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अक्सर अपने बेटे गोला से जुड़ी हुई अपडेट अपने यूट्यूब चैनल पर भी साझा करते रहते हैं।

 

 

 

 

 

Exit mobile version