मां-बेटे की क्यूट जोड़ी: भारती सिंह ने बेटे के साथ बनाया प्यारा Video, फैंस बोले- किसी की नजर न लगे

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया इन दिनों अपने पैरंटहुड फेज को एंजॉय कर रहे हैं। भारती और हर्ष 3 अप्रैल 2022 को बेटे लक्ष्य के आने के बाद माता-पिता बने। यह दोनों अपने बेटे के साथ अक्सर क्यूट मोमेंट्स की झलक फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अक्सर भारती सिंह अपने बेटे लक्ष्य के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। गोला की क्यूटनेस देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं।

भारतीय सिंह और हर्ष लिंबाचिया टीवी इंडस्ट्री के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों का खास अंदाज़ फैंस को बहुत पसंद आता है। भारती सिंह की तरह ही उनका बेटा गोला भी फैंस का फेवरेट बन गया है। हाल ही में भारती सिंह ने अपने बेटे गोला के साथ एक प्यारा सा वीडियो साझा किया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

भारती सिंह ने अपने बेटे लक्ष्य के साथ अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में भारती सिंह अपने बेटे गोला से बात करती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं गोला अलग-अलग एक्सप्रेशन देते हुए नजर आ रहे हैं। भारती सिंह इस वीडियो में समझने की कोशिश करते हुए नजर आ रही हैं कि आखिर उनका क्यूट बेटा क्या कहना चाहता है।

बेटे गोला की बात समझने की कोशिश कर रहीं भारती

आप सभी लोग इस वीडियो में देख सकते हैं कि भारती सिंह अपने बेटे गोला से पूछ रही हैं कि “क्या बोल रहे हो बेटा, ना आप रो रहे हो, ना हंस रहे हो। चाहते क्या हो।” इस वीडियो में गोला बहुत क्यूट लग रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती सिंह के बेटे गोला ऑरेंज कलर के कपड़े पहने हुए नजर आ रहे हैं। वहीं भारती सिंह यह वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं और गोला कैमरे की तरफ देख रहे हैं।

गोला की क्यूटनेस के फैंस हुए दीवाने

भारती सिंह और उनके बेटे गोला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गोला के क्यूटनेस के फैंस दीवाने हो गए हैं। फैंस उनकी वीडियो पर ढेर सारे कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक फैन ने यह लिखा कि “क्यूट बेबी।” वहीं एक अन्य फैन ने यह लिखा “बेबी कितना बोलता है, नजर ना लग जाए।” इसी तरह लगातार फैंस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

11 जुलाई को दिखाया था चेहरा

आपको बता दें कि 3 दिसंबर 2017 को भारती और हर्ष विवाह के बंधन में बंधे थे। इसके बाद भारती सिंह ने 3 अप्रैल 2022 को फैंस को खुशखबरी दी थी। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया बेटे लक्ष्य को प्यार से गोला कहते हैं। अप्रैल में हर्ष और भारती के घर किलकारी गूंजी थी और उसके काफी वक्त के बाद कपल ने बेटे के नाम का खुलासा किया था। लेकिन चेहरा नहीं दिखाया था।

लेकिन 11 जुलाई को कपल ने फैंस को अपने बेटे का चेहरा दिखा दिया था। भारती और हर्ष का यूट्यूब चैनल है लाइफ ऑफ लिम्बाचिया, जिसमें वह अपने डेली रूटीन के बारे में फैंस को बताते हैं और बेटे गोला की झलक भी दिखाते हैं।

भारती और हर्ष का वर्क फ्रंट

आपको बता दें कि भारती और हर्ष कई रियलिटी शो होस्ट कर चुके हैं। वह हुनरबाज को भी होस्ट कर चुके हैं। हाल ही में वह स्टार प्लस के शो रविवार विद स्टार परिवार में भी दिखे थे।

 

 

 

https://www.abplive.com/entertainment/television/bharti-singh-shares-cute-video-with-son-gola-fans-says-kisi-ki-nazar-na-lage-2182529