Site icon NamanBharat

भारती सिंह ने बेटे गोला के साथ खूबसूरत तस्वीर की शेयर, “कान्हा-यशोदा” के लुक में मां-बेटे दिखे क्यूट

भारत की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। यह अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जानी जाती हैं। भारती सिंह अपने शो के जरिए लोगों का खूब मनोरंजन करती हैं। भारती सिंह दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। भारती सिंह एक ऐसी कॉमेडियन हैं, जो किसी भी उदास व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने की काबिलियत रखती हैं। यही वजह है कि आज भारती सिंह देश की बेहद पॉपुलर और चर्चित कॉमेडियन बन चुकी हैं।

आपको बता दें कि भारती सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। भारती अक्सर अपने बेटे गोला उर्फ लक्ष्य सिंह लिंबाचिया के साथ की भी प्यारी तस्वीरों को साझा करती रहती हैं। इसी बीच हाल ही में उन्होंने गोला के साथ की एक बेहद खूबसूरत फोटो को साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

भारती सिंह ने शेयर की बेटे गोला की लेटेस्ट तस्वीर

दरअसल, भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में एक बेहद प्यारी सी तस्वीर साझा की है, जिसमें देखा जा सकता है कि कॉमेडियन अपने लाडले बेटे गोला के साथ दिखाई दे रही हैं। आप सभी लोग इस तस्वीर में देख सकते हैं कि भारती सिंह अपने बेटे को गोद में उठाए हुए दिख रही हैं और कैमरे के आगे पोज दे रही हैं।

दरअसल, यह तस्वीर जो सामने आई है यह जन्माष्टमी की है, क्योंकि इस दौरान वह कान्हा की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। वहीं भारती यशोदा के गेटअप में नजर आ रही हैं। भारती सिंह ने इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “गोला और उसकी मम्मी। @लक्ष्य सिंह लिंबाचिया #जान #सौभाग्यशाली।” भारती के द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। फैंस इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और जमकर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

भारती सिंह ने यूट्यूब पर एक व्लॉग किया था शेयर

आपको बता दें कि भारती सिंह ने इससे पहले अपने यूट्यूब चैनल से एक व्लॉग साझा किया था, जिसमें देखा जा सकता है कि वह अपने बेटे गोला के साथ पहली बार इंटरनेशनल ट्रिप पर बैंकॉक जाते हुए नजर आईं थीं। भारती सिंह इसके लिए काफी एक्साइटेड थीं। भारती सिंह ने अपने व्लॉग में ट्रिप की बसूरत झलकियां फैंस को दिखाई थीं।।

वहीं इसके अलावा फ्लाइट में भारती सिंह के बेटा गोला के लिए एयरलाइन के करमचारी ख़ास स्वीट्स लाए थे, जिसके लिए भारतीय ने उनका दिल से धन्यवाद किया था। बता दें एयरलाइन के कर्मचारियों के द्वारा उनके बेटे गोला के लिए की गई इस खास व्यवस्था को देखकर भारती काफी सरप्राइज हो गई थीं।

भारती-हर्ष दोनों मिलकर अपने बेटे की कर रहे परवरिश

आपको बता दें कि भारती सिंह ने 3 दिसंबर 2017 को गोवा में स्क्रिप्ट राइटर व टीवी होस्ट हर्ष लिंबाचिया से शादी रचाई थी। शादी के बाद 3 अप्रैल 2022 को दोनों बेटे लक्ष्य के माता-पिता बने। यह दोनों ही मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं। बता दें भारती और हर्ष अपने बेटे को प्यार से गोला बुलाते हैं।

 

 

 

Exit mobile version