Site icon NamanBharat

अपने बेटे के साथ भारती सिंह की सामने आई अनदेखी तस्वीर? देखने को बेताब फैंस ने किया ऐसा

भारती सिंह एक बेटे की मां बन चुकी हैं, जिसके बाद से ही इन दिनों बस इन्हीं के चर्चे हो रहे हैं। 3 अप्रैल को कॉमेडियन भारती सिंह मां बनीं। इस बात की खुशखबरी भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की थी। बेटे के जन्म के बाद ही हर्ष लिंबाचिया की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। जैसे ही यह खुशखबरी निकल कर सामने आई, वैसे ही फैंस उन्हें बधाइयां देने लगे। वहीं अब फैंस को भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के बेटे की तस्वीर को देखने का बेसब्री से इंतजार है।

आपको बता दें कि हर्ष लिंबाचिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भारती सिंह को टैग करते हुए अपने मैटरनिटी शूट से एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में कपल को सफेद ड्रेस में ट्विनिंग करते हुए नीले रिबन से सजी एक टोकरी पकड़े देखा जा सकता है। यह दोनों ही प्यार भरी नजरों से देखते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने यह लिखा कि यह एक लड़का है।

भारती और हर्ष के बेटे के जन्म की खुशखबरी सामने आने के बाद ही फैंस उनके बेटे को देखने के लिए बेताब हैं। इंस्टाग्राम पर बधाइयों के अलावा फैंस कमेंट कर भारती से उनके बेटे की तस्वीर दिखाने की गुजारिश करते हुए नजर आए। इसी बीच भारती और उनके बेटे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में भारती सिंह की गोद में उनका बेटा नजर आ रहा है।

सामने आई भारती सिंह के बेटे की पहली तस्वीर?

आपको बता दें कि भारती सिंह अपने बेटे की तस्वीर दिखाती उससे पहले ही फैंस ने उनके बेटे का काल्पनिक चेहरा दिखा दिया है। फैंस ने सोशल मीडिया पर भारती और उनके बेटे की एक फेक फोटो अपलोड कर दी है। इस वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि भारती सिंह एक न्यू बोर्न बेबी को गोद में लिए बैठी हुई दिख रही हैं। तस्वीर में भारती के गर्दन के पास जरा हिला हुआ है, जिसे देखकर आप भी समझ जाएंगे कि यह तस्वीर असली नहीं है।

वहीं एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि सीधे अस्पताल से फोटो वायरल कर दी गई है। तस्वीर में भारती मेकअप किए हॉस्पिटल बेड पर बेबी को पकड़ी हुई दिख रही हैं। वह कैमरे की तरफ देख स्माइलिंग जेस्चर देती नजर आ रही हैं। उनके हाथ में ड्रिप्स चिपके हुए भी देखा जा सकता है। यह दोनों ही तस्वीर फेक है।

डिलीवरी से एक दिन पहले तक काम करती रहीं भारती

आपको बता दें कि कॉमेडियन भारती सिंह ने डिलीवरी से एक दिन पहले तक शूटिंग की थी। सेट से उनके कई वीडियो भी वायरल हो गए थे लेकिन डिलीवरी के बाद अब भारती सिंह रेस्ट पर हैं। उन्होंने डिलीवरी के बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्री-डिलीवरी मैटरनिटी फोटोशूट साझा किए थे। बता दें कि भारती सिंह ने हर्ष लिंबाचिया से 3 दिसंबर 2017 को शादी की थी। इन दोनों की पहली मुलाकात “कॉमेडी सर्कस” में हुई थी। भारती सिंह शो की कंटेस्टेंट थीं। वहीं इस शो में हर्ष लिंबाचिया स्क्रिप्ट राइटर थे।

 

 

 

Exit mobile version