भारती सिंह के बेटे लक्ष्य का ये क्यूट Video हुआ वायरल, गोला की प्यारी सी स्माइल आपका दिन बना देगी

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जानी जाती हैं। यह अपने शो के जरिए लोगों का खूब मनोरंजन करती हैं। यह अपनी बेहतरीन कॉमेडी से लोगों को खूब हंसाती हैं। भारती सिंह अपनी बातों से किसी के भी उदास चेहरे पर मुस्कान लाने की काबिलियत रखती हैं, यही वजह है कि आज भारती सिंह देश की बेहद पॉपुलर और चर्चित कॉमेडियन बन चुकी हैं। वहीं मौजूदा समय में भारती सिंह के फैंस उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी हुई खबरों में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं।

आपको बता दें कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने इसी साल अप्रैल के महीने में अपने घर पर एक बेटे का स्वागत किया था और ऐसे में अपने बेटे के जन्म के बाद से ही यह दोनों इन दिनों अपने पैरंटहुड फेज को इंजॉय कर रहे हैं। यह कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है और यह अपने बेटे लक्ष्य सिंह लिंबाचिया की तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच शेयर करते रहते हैं।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का बेटा गोला उर्फ लक्ष्य बेहद क्यूट हैं। छोटे से गोला की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में भारती सिंह ने अपने बेटे लक्ष्य का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है, जिसमें उनकी क्यूटनेस देखकर आपका भी दिन बन जाएगा। इस वीडियो में लक्ष्य अपनी जबरदस्त स्माइल देते नजर आ रहे हैं।

भारती सिंह ने शेयर किया अपने बेटे का क्यूट वीडियो

वैसे देखा जाए तो भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया लगभग हर मौके पर अपने बेटे लक्ष्य की तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। वहीं फैंस भी लक्ष्य की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। आपको बता दें कि भारती सिंह ने अपने लाडले बेटे लक्ष्य के नाम से उनका एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया है, जिस पर उनके 66.6 हजार फॉलोअर्स हैं। नन्हे से लक्ष्य की पॉपुलैरिटी किस तरह दिन पर दिन बढ़ती जा रही है, आप इस बात का अंदाजा उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के फॉलोअर्स से लगा सकते हैं।

भारती सिंह ने अपने बेटे लक्ष्य का जो नया वीडियो शेयर किया है वह सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लक्ष्य अपनी जबरदस्त स्माइल देते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि लक्ष्य के आने के बाद भारती सिंह की जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी है। इस बात का जिक्र भी वह पहले कर चुकी हैं। खैर, फिलहाल तो गोला के फैंस उनकी क्यूटनेस देखने के लिए बेकरार रहते हैं और लेटेस्ट वीडियो में उनकी प्यारी सी स्माइल हर किसी का दिल जीत रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

बताते चलें कि भारती सिंह ने 2017 को हर्ष लिंबाचिया के साथ शादी की थी और फिर अपनी शादी के करीब 4 साल बाद 3 अप्रैल 2022 को भारती सिंह अपने बेटे लक्ष्य सिंह लिंबाचिया की मां बनीं। मां बनने का एहसास उनके लिए बेहद खास है, जैसे कि वह पहले भी बता चुकी हैं। बेटे के जन्म के बाद भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की खुशी का ठिकाना नहीं है।