भारती सिंह के बेटे गोला ने 9 महीने बाद पहला शब्द बोला- ‘पापा’, खुशी से उछल पड़े हर्ष लिंबाचिया, देखें Video

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह को कॉमेडी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। दर्शकों को इनकी कॉमेडी काफी ज्यादा पसंद आती है। टीवी होस्ट हर्ष लिंबाचिया और कॉमेडियन भारती सिंह की जिंदगी में जब से उनके बेटे लक्ष्य का आगमन हुआ है, उसके बाद से ही यह जोड़ी काफी ज्यादा खुश है और अक्सर अपने बेटे से जुड़ी हुई कोई ना कोई फोटो और जानकारी दोनों ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते रहते हैं।

आपको बता दें कि मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने 3 अप्रैल 2022 को एक बेटे को जन्म दिया था और हर्ष लिंबाचिया पापा बने थे। कपल ने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है लेकिन यह दोनों अपने बेटे को प्यार से गोला बुलाते हैं। हाल ही में हर्ष लिंबाचिया ने अपने लाडले को पहला शब्द “पापा’ बोलते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

हालांकि यह शब्द सुनने में उन्हें 9 महीने लग गए। गोला ने अब जाकर उनके कान को तृप्त किया है। हर्ष लिंबाचिया ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो क्लिप भी साझा किया है। तो चलिए आपको दिखाते हैं।

भारती सिंह के बेटे ने पहला शब्द बोला- “पापा”

दरअसल, हर्ष लिंबाचिया ने 10 जनवरी 2023 को यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो क्लिप में हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह ने अपने फैंस को अपने बेटे के पहले शब्द “पापा” बोलते हुए सुनाया। बेटे की बात सुनकर दोनों खुश हो गए। इस वीडियो में भारती सिंह गोद में बेटे को उठाए हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में कॉमेडियन भारती सिंह बेटे से कहती हैं- बोलो पापा। ऐसा कई बार कहती हैं और आखिर में गोला भी बोल देता है।

यहां देखें वीडियो

जैसे ही साफ-साफ शब्दों में गोला पापा बोलता है, तो हर्ष लिंबाचिया तो खुशी से उछल पड़ते हैं। हर्ष लिंबाचिया ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि “गोले का पहला शब्द है- पापा” इसके साथ ही उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी पोस्ट की। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे तो गोला पहले से ही क्यूट है, अब इस वीडियो में वह और भी ज्यादा प्यारा लग रहा है। इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

बेटे के बोलने पर भारती सिंह ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

वहीं भारती सिंह ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर हर्ष लिंबाचिया की गोला की पोस्ट को फिर से शेयर किया और लिखा “मां भी बोलेगा एक दिन।” आपको बता दें कि गोला के इस वीडियो के बाद लोगों ने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। नेहा कक्कड़, सुरभि-समृद्धि, निशा रावल, जैस्मिन भसीन, प्रियंका शर्मा, देवोलीना, राहुल सिंह समेत अन्य ने प्यार और खुशी जताई। वहीं फैंस ने बधाई दी है।

भारती सिंह ने शेयर की थी बेटे की अनदेखी तस्वीरें

आपको बता दें कि भारती सिंह ने अपने बेटे लक्ष्य के 9 मंथ बर्थडे पर गोला के पहले फोटोशूट की कुछ अनदेखी तस्वीरों को शेयर किया था।

भारती सिंह के द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कॉमेडियन भारती एक सफेद रंग की मैक्सी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनके बेटा गोला एक सफेद रंग के स्वैडल में लिपटे हुए हैं।