बेटे गोला के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं भारती सिंह, पैपराजी संग खूब मस्ती-मजाक करती दिखीं कॉमेडियन

भारती सिंह एक ऐसी स्टैंड अप कॉमेडियन हैं, जिन्हें लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है और वह ऐसी कॉमेडियन हैं, जो किसी को भी मुस्कुरा सकती हैं। भारती सिंह फैंस और दर्शकों को हंसाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। भारती टीवी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, जहां पर वह अक्सर अपने बेटे गोला उर्फ़ लक्ष्य सिंह लिंबाचिया के साथ की प्यारी प्यारी तस्वीरें और वीडियोस साझा करती रहती है, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

भारती सिंह काम से अलग अपनी फैमिली लाइफ खूब इंजॉय कर रही हैं। वह अपने परिवार को पूरा वक्त देती हैं। भारती सिंह अपने बेटे गोला उर्फ़ लक्ष्य से बेहद प्यार करती हैं। जब से लक्ष्य का जन्म हुआ है तब से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। भारती का अंदाज एकदम बदल गया है। कॉमेडियन को अक्सर बेटे के साथ समय बिताते हुए देखा जा सकता है।

ऐसा ही एक बार फिर से भारती और लक्ष्य मुंबई के एयरपोर्ट पर नजर आए। यहां उन्होंने बताया कि लक्ष्य अपनी नानी के घर से वापस आ रहे हैं। इस मौके पर बच्चे से मिलने उनके मामा भी पहुंचे। यहां कॉमेडियन पैपराजी के साथ हंसी-मजाक करती हुई नजर आईं।

एयरपोर्ट पर लक्ष्य को मिले मामा

आपको बता दें कि भारती सिंह अपने बेटे गोला के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। यहां पर वह कैजुअल लुक में हमेशा की तरह काफी प्यारी लग रही थीं, वहीं उनका बेटा गोला भी अल्फाबेट प्रिंटेड टी शर्ट और पैंट में काफी क्यूट लग रहे थे। यहां पर लक्ष्य को मामा मिले। अब आप यह सोच रहे होंगे कि भारती सिंह के बेटे लक्ष्य के मामा आखिर कौन है।

तो आपको बता दें कि कॉमेडियन पैपराजी को अपने बच्चे के मामा बुलाती हैं। कॉमेडियन ने अपने बेटे के जन्म से पहले ही पैपराजी को उनका मामा बना दिया था। अब फोटोग्राफर भी खुद ही लक्ष्य के सामने अपने आपको मामा बोलने लगते हैं।  जब भारती और लक्ष्य को पैपराजी ने मुंबई एयरपोर्ट पर देखा तो उन्होंने खुद को लक्ष्य को बुलाना और खुद को मामा कहना शुरू कर दिया। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप लोग देख सकते हैं कि लक्ष्य अपनी नन्ही आंखों से लोगों को घूर रहे हैं। फोटोग्राफर उन्हें लक्ष्य कह कर पुकार रहे हैं। भारती मजाक में कहती हैं कि लक्ष्य को उनकी नानी के घर से मच्छर ले जाने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही वह फ्लाइट बुक करके वापस आ गईं। भारती सिंह का यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स खूब मजेदार कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

फैंस क्यूट लक्ष्य पर हारे दिल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

भारती सिंह के इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा “यही तो हमारे देश की खूबसूरती है, अपने आप ही बन जाते हैं मामा।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा “सब बच्चों के साथ ऐसा होता है, नानी के घर मच्छर भी प्यार करते हैं।” एक और यूजर ने लिखा “कितना क्यूट और गोलू-मोलू है लक्ष्य।” इसी तरह से लोग लगातार कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

बताते चलें कि भारती सिंह के बेटे लक्ष्य का जन्म 3 अप्रैल 2022 को हुआ था। भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया बेटे के जन्म से बेहद खुश हैं। भारती अपनी डिलीवरी के कुछ दिनों बाद ही काम पर लौट आई थीं। इसको लेकर वह खूब चर्चा में रही थीं।