भारती सिंह ने किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, घटा लिया 15 किलो वजन- देख तस्वीरें

कॉमेडियन भारती सिंह ने अपना वजन काफी कम कर लिया है और अब ये महज 76 किलो की रह गई हैं। भारती सिंह के नए अवतार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जिस तरह से उन्होंने वजन कम किया है। उसकी तारीफ हर कोई कर रहा है।  टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में आई नीतू कपूर ने भारती सिंह को जब देखा। तो वो भी हैरान हो गई। नीतू कपूर को यकीन ही नहीं हुआ की भारती सिंह इतनी पतली हो गई है। नीतू कपूर ने भारती सिंह की जमकर तारीफ की।

15 किलो वजन किया है कम

भारती सिंह के अनुसार उन्होंने अपना वजन 15 किलो कम कर लिया है। पहले भारती का वजन 91 किलो हुआ करता था जो कि अब 76 किलो रह गया है। अपने वजन पर बात करते हुए भारती सिंह ने कहा कि मैं खुद आश्चर्य में हूं कि मैने अपना इतना वज़न घटा लिया है। अगर आप खुद से प्यार नहीं करेंगे तो आपसे कोई प्यार नहीं करेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अभी सांस नहीं चढ़ती और हल्का फील होता है। मेरी डायबिटीज और अस्थमा भी कंट्रोल में आ गया है।

भारती ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनका वजन कम देखा जा सकता है। भारती सिंह के अनुसार उनके इस कायाकल्प के पीछे का राज़ इंटरमिटेंट फास्टिंग है। वो शाम 7 बजे से लेकर अगले दिन दोपहर 12 बजे तक कुछ भी नहीं खाती हैं। भारती ने बताया कि ‘मैं 12 बजे के बाद खाने पर अटैक करती हूं। मेरा शरीर अब शाम 7 बजे के बाद खाना एक्सेप्ट नहीं करता। मैने 30-32 साल बहुत खाना खाया है और उसके बाद एक साल अपनी बॉडी को टाइम दिया। तो बॉडी ने सब एक्सेप्ट किया’। लॉकडाउन ने हम सबको काफी चीज़ों का महत्व समझा दिया है, जैसे परिवार और खुद को प्यार करना’।

कमाती हैं लाखों रुपए

भारती सिंह करोड़ों की मालकिन है और ‘द कपिल शर्मा शो’ के एक एपिसोड के लिए ये 3 लाख से अधिक चार्ज करती हैं। आज जिस मुकाम पर भारती सिंह पहुंची हैं। उसके पीछे इनकी कड़ी मेहनत है। भारती के अनुसार जब वो 2 साल की थीं। तब उनके पिता गुजर गए थे। इसके बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी उनकी मां पर आ गई। मां ने फैक्ट्री में काम करके बच्चों को पाला। उनकी मां फैक्ट्री में कंबल सिलती थीं और घर पर दुर्गा मां के डिजाइन वाली चुन्नी भी सिला करती थीं। इस वजह से घर से हमेशा मशीन के चलने की आवाज आती रहती थी। एक समय था जब उन्होंने रोटी के साथ नमक खाकर गुजारा किया है।

भारती सिंह ने बताया कि वो राइफल शूटर रह चुकी हैं। 12 साल पहले उन्होंने नेशनल लेवल पर पंजाब टीम की ओर से खेल में हिस्सा लिया था। खेल के दौरान उन्हें सरकार की तरफ से मुफ्त का खाना मिलता था। उस समय भारती को रोजाना के 15 रुपये मिलते थे। साथ ही, 5 रुपये के कूपन भी दिए जाते थे। जिससे वो जूस पीती थीं। ताकि उन्हें शूटिंग के दौरान ताकत मिले। वहीं बाकी कूपन वो बचाकर महीने की आखिरी में उससे फल और सब्जी खरीदती थीं।