अपने बेटे का भारती और हर्ष ने घर में किया शानदार वेलकम ,नन्हे ‘प्रिंस’ के केक ने सभी का ध्यान किया आकर्षित

टेलीविजन इंडस्ट्री की लाफ्टर क्वीन भारती सिंह अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से समय से दर्शकों का खूब एंटरटेनमेंट करती आ रही है और वर्तमान समय में कॉमेडी की दुनिया में भारती सिंह ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है| वही अब भारती सिंह एक प्यारे से बेबी बॉय की मां बन चुकी है और मां बनने के बाद भारती सिंह अपने जिंदगी के नए फेज का भरपूर आनंद उठा रही है और वही पेरेंट्स बनने के बाद हर्ष और भारती के घर में इन दिनों जश्न का माहौल बना हुआ है |

भारती सिंह और और उनके पति हर्ष लिंबाचिया हाल ही में एक बेटे के माता-पिता बने हैं और इन दिनों भारती सिंह अपने बेटे के साथ अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं| आपको बता दें कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने आपने नन्हे राजकुमार का अपने घर में बेहद ही शानदार तरीके से वेलकम किया है जिसकी एक खास झलक सामने आई है जो कि इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है|

भारती सिंह ने हाल ही में बीते 3 अप्रैल 2022 को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था और भारती सिंह के मां बनने के बाद उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर भारतीय सिंह और अपनी मेटरनिटी फोटोशूट की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर अपने तमाम प्रशंसकों को यह गुड न्यूज़ दी थी की वो एक बेबी बॉय के माता-पिता बन गए हैं| हर्ष लिंबाचिया ने मेटरनिटी फोटोशूट की तस्वीर साझा करते हुए यह कैप्शन लिखा था कि,” लड़का हुआ है”|

बेटे के जन्म के बाद भारतीय सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया 7 अप्रैल 2022 को अपने नन्हे राजकुमार को लेकर हॉस्पिटल से अपने घर आ गए थे और अपने घर पर इस कपल ने अपने नन्हे प्रिंस का जबरदस्त तरीके से वेलकम किया है| बता दे कॉमेडियन भारती सिंह ने बीते 8 अप्रैल 2022 को अपने इंस्टा स्टोरी पर अपने बेटे के वेलकम की एक खास झलक साझा की थी|

सामने आई तस्वीर में ब्लू और वाइट कलर का एक सुंदर सा केक देखा जा सकता है और वही बैकग्राउंड में ब्लू और व्हाइट कलर के गुब्बारे भी नजर आ रहे है | केक के टॉप पर एक क्यूट सा बेबी बना हुआ है और वही नीचे के साइड में ‘वेलकम लिटिल प्रिंस’ लिखा हुआ है।सोशल मीडिया पर भारती सिंह के द्वारा शेयर की गयी थी तस्वीरे खूब वायरल हो रही है और वही अब भारती और हर्ष के फैन्स इस कपल के बेटे की पहली क्यूट झलक पाने के लिए काफी उत्साहित है हालाँकि अब तक भारती ने अपने बेटे की कोई भी तस्वीर फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया है |

आपको बता दें मां बनने के बाद कॉमेडियन भारती सिंह को पहली बार बीते 7 अप्रैल 2022 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर उनके पति हर्ष लिंबाचिया के साथ स्पॉट किया गया था |इस दौरान भारती के पति हर्ष ने अपने गोद में अपने बेटे को लिया हुआ था और वही माता पिता बनने के बाद इस कपल के चेहरे पर ख़ुशी साफ झलक रही थी |वही अब भारती और हर्ष  अब अपने बेटे के साथ अपना पैरेंट हुड एन्जॉय कर रहे है |