11 मई को है भौमवती अमावस्या, कर्ज से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय, धन की होगी प्राप्ति

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार अमावस्या का बहुत अधिक महत्व माना गया है। आपको बता दें कि वैशाख महीने की अमावस्या इस बार 11 मई 2021 दिन मंगलवार को पड़ रही है। यह अमावस्या मंगलवार को पड़ रही है, जिसकी वजह से इसे भौमवती अमावस्या कहा जाता है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो भौमवती अमावस्या धर्म-कर्म, स्नान-दान और पितरों के तर्पण के लिए बहुत ही शुभ माना गया है।

भौमवती अमावस्या के दिन अगर कुछ सरल से उपाय किए जाए तो इससे जीवन की बहुत सी परेशानियों से व्यक्ति छुटकारा प्राप्त कर सकता है ऐसा माना जाता है कि अगर भौम अमावस्या के दिन कुछ विशेष किए उपाय किए जाए तो इससे कर्ज से भी मुक्ति मिलती है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से भौमवती अमावस्या का शुभ मुहूर्त, व्रत विधि, महत्व और कुछ उपाय बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आपको कई फायदे मिलेंगे।

भौमवती अमावस्या शुभ मुहूर्त

भौमवती अमावस्या तिथि प्रारंभ- 10 मई 2021, 09:55 से

भौमवती अमावस्या तिथि समाप्त- 12 मई 2021, 12:29 तक

अमावस्या की पूजा विधि

अमावस्या के दिन आप प्रातः काल जल्दी उठ जाइए और ब्रह्म मुहूर्त में किसी पवित्र नदी में स्नान करने के पश्चात सूर्य उदय के समय भगवान सूर्य देव को जल अर्पित करें। आप इस दिन कर्मकांड के साथ अपने पितरों का तर्पण जरूर कीजिए और पितरों की आत्मा की शांति के लिए व्रत रखिए। इस दिन आप जरूरतमंद लोगों को दान-दक्षिणा दे सकते हैं और ब्राह्मणों को भोजन करा कर आदर-सम्मान पूर्वक दक्षिणा देकर उनको विदा करें।

भौमवती अमावस्या को कीजिए ये उपाय

1. आप भौमवती अमावस्या के दिन सुबह के समय सूर्य देवता की आराधना कीजिए। आप एक तांबे का लोटा लें और उसमें शुद्ध जल भरकर उसमें लाल चंदन पाउडर और गुड़हल का फूल मिला लीजिए। इसके बाद आप सूर्य देवता के 13 नामों का उच्चारण करते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

2. आप इस दिन मंगल स्त्रोत का पाठ कीजिए। आप तांबे का त्रिकोण मंगल यंत्र घर में स्थापित कर, उसकी रोजाना नियमित रूप से पूजा करके मंगल स्त्रोत का पाठ कीजिए। आप यंत्र पर चंदन का तिलक लगाएं। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन लाभ की प्राप्ति होती है और जीवन की धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर हो जाती हैं।

3. भौमवती अमावस्या के दिन इस विशेष उपाय से कर्ज से छुटकारा प्राप्त होता है। अगर कोई व्यक्ति कर्ज के बोझ में दबा हुआ है, लाख कोशिश करने के बावजूद भी कर्ज से मुक्ति नहीं मिल रही है तो ऐसे में इस दिन श्री गणेश ऋण मोचक मंगल स्त्रोत के 51 पाठ कीजिए और गणेश जी को मोदक का भोग लगाइए। इससे बहुत ही शीघ्र कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

4. अगर आप भूमि से जुड़े हुए कामों में सफलता हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए भौमवती अमावस्या के दिन लाल चंदन की माला धारण कीजिए। इस उपाय को करने से सभी कार्य सफल होते हैं।

5. आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए भौमवती अमावस्या के दिन श्री यंत्र की विधि-विधान पूर्वक पूजा कीजिए और श्री सूक्त का पाठ करें। अगर आप यह उपाय करते हैं तो इससे धन प्राप्त होता है और आर्थिक परेशानियों से भी छुटकारा मिल जाता है।