पहली बीवी को तलाक देकर अभिनेता यश कुमार ने गर्लफ्रेंड निधि झा संग लिए सात फेरे, देखें शादी की तस्वीरें

शादियों का सीजन चल रहा है और इन दिनों कई सारे अभिनेता और अभिनेत्रियां विवाह के बंधन में बंध कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं। अब इसी बीच इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ चुका है। भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता यश कुमार (Yash Kumar) और अभिनेत्री निधि झा (Nidhi Jha) विवाह के बंधन में बंद गए हैं।

अभिनेता यश कुमार और निधि झा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। निधि झा और यश कुमार ने अपनी शादी की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से फैंस के साथ साझा किया है। जैसे ही यह तस्वीरें सामने आईं, वैसे ही तमाम फैंस कपल को शादी के लिए बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

फरवरी 2022 को निधि और यश ने की थी सगाई

आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता यश कुमार ने निधि झा के साथ दूसरी शादी की है। अभिनेता की पहली शादी भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अंजना सिंह से हुई थी, जिनसे उन्हें एक बेटी भी है, जिसका नाम अदिति है। अंजना से तलाक के बाद करीब तीन सालों तक यश कुमार ने अभिनेत्री निधि झा को डेट किया और आखिर में दोनों में विवाह के बंधन में बनने का निर्णय लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nidhi Jha (@nidhijha05)

कुछ महीनों पहले ही उन्होंने सगाई की थी। 11 फरवरी 2022 को निधि और यश कुमार ने सगाई की थी, जिसका वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि यश कुमार सगाई में ब्लैक सूट-बूट में हैंडसम लग रहे थे। वहीं निधि झा ने पिंक कलर का लॉन्ग गाउन पहन हुआ था, जिसमें वह बहुत सुंदर लग रही थीं।

यश और निधि की शादी की तस्वीरें आई सामने

आपको बता दें कि अब निधि झा ने अपनी शादी की पहली तस्वीर के साथ अभिनेता यश कुमार के साथ अपनी शादी की घोषणा की है। निधि झा ने 4 मई 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति यश कुमार के साथ शादी की एक तस्वीर साझा की। तस्वीर को देखने के बाद ऐसा मालूम हो रहा है कि यह फोटो सिंदूर रस्म के दौरान की है।

तस्वीर में इस दौरान निधि झा को लाल रंग के दुपट्टे के साथ येलो कलर की साड़ी में उन्हें सिंदूर और मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। वहीं यश कुमार की बात करें, तो वह सफेद रंग के कुर्ता-पायजामा के साथ येलो दुपट्टे में नजर आ रहे हैं, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए निधि झा ने कैप्शन में यह लिखा है कि “नए जीवन की शुरुआत। मैं और मेरे पतिदेव।”

शादी के बाद एक तस्वीर यश कुमार ने की शेयर

अभिनेता यश कुमार ने शादी के बाद की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि सी ग्रीन और रेड कलर की साड़ी में निधि नई नवेली दुल्हन के रूप में बहुत सुंदर लग रही हैं। वहीं यश कुमार ग्रीन शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

यश कुमार ने इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में यह लिखा है कि “अपनी धर्मपत्नी निधि मिश्रा के साथ शादी के बाद पहली तस्वीर।”

जयमाला की फोटो

इसके अलावा यश कुमार की शादी की एक और फोटो सामने आई है, जो उनके जयमाला रस्म के दौरान की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि दुल्हन निधि भारी गोल्डन कढ़ाई वाले गहरे लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं यश कुमार क्रीम और रेड कलर के आउटफिट में अपनी लेडीलव के साथ जच रहे थे। निधि ने अपने आउटफिट को भारी ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया था और उनका दुल्हन अवतार वाकई बहुत प्यारा था।