Site icon NamanBharat

हाथों में मेहंदी, लाल जोड़ा… अक्षरा सिंह बनीं दुल्हनिया, ब्राइडल लुक में एक्ट्रेस के अंदाज़ के फैंस हुए कायल

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी कलाकार हैं। अक्षरा सिंह की लोकप्रियता सिर्फ यूपी-बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में है। इन्होंने अपने अभिनय के अलावा अपनी गायकी से भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अक्षरा सिंह एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही जगह बनाई है। अक्सर यह किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है।

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं और इनके चाहने वालों की संख्या लाखों-करोड़ों में है। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और वह आए दिन सोशल मीडिया पर नए-नए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए अपने पल-पल की अपडेट देती रहती हैं।

वैसे देखा जाए तो अक्षरा सिंह को फिल्मी पर्दे पर उनके चाहने वालों ने इतनी बार दुल्हन बनते हुए देख लिया है कि वह अब उनको असल जिंदगी में दुल्हन बनता देखना चाहते हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका ब्राइडल अवतार देखा जा सकता है।

ब्राइडल लुक में शेयर कीं तस्वीरें

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ बेहतरीन तस्वीरों को साझा किया है, जिसमें वह ब्राइडल लुक में बला की खूबसूरत लग रही हैं। अक्षरा सिंह के लेटेस्ट फोटोज को देखने के बाद फैंस की सांसे थमने लगी हैं। दुल्हन के लिबास में भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं।

अक्षरा सिंह के द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ब्राइडल लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हाथ में मेहंदी, लाल जोड़ा और हैवी ज्वेलरी पहने अभिनेत्री दुल्हन बनी दिख रही हैं। अक्षरा सिंह ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि “जो भी पहनो उसमें अच्छा महसूस करो।”

अक्षरा सिंह की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए हैं। लोगों ने उनकी इस पोस्ट को लाइक किया है और तरह तरह के कमेंट किए। अक्षरा सिंह को इस ब्राइडल अवतार में देख फैंस उनसे कई सवाल भी पूछ रहे हैं। कुछ ने यह सवाल पूछा है कि क्या शादी कर रही हो? तो कुछ लोगों ने उनके लुक को काफी पसंद किया है।

इतना ही नहीं बल्कि कई लोगों ने तो उन्हें अपने एक्स बॉयफ्रेंड यानी कि भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता पवन सिंह से शादी करने की सलाह तक भी दे दी। एक यूजर ने अक्षरा की तारीफ करते हुए कहा “हाय दिल बन गया आज का तो, जी करे देखता रहूं।” वहीं कुछ लोगों ने एक बार फिर अक्षरा सिंह का नाम पावर स्टार पवन सिंह के साथ जोड़ दिया। एक यूजर ने लिखा “पवन सिंह से शादी कर लो जल्दी।” आपको बता दें कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रिश्ता काफी विवादों में रहा है। पहले तो दोनों ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया। यह दोनों ही एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे परंतु किसी कारण इन दोनों ने अपने रास्ते अलग-अलग कर लिया।

 

 

 

 

 

Exit mobile version