महादेव की भक्ति में लीन दिखीं अक्षरा सिंह, केदारनाथ के किए दर्शन, तस्वीरें शेयर कर बोलीं- महादेव की शरण में

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक नाम अक्षरा सिंह का भी आता है। यह सिर्फ यूपी-बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोकप्रिय हैं। अक्षरा सिंह ने अपने अभिनय के अलावा अपनी गायकी से भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

अक्सर ही अक्षरा सिंह किसी ना किसी वजह वजह से सुर्खियों का विषय बनी रहती हैं। इसी बीच टॉप भोजपुरी एक्ट्रेस में शुमार अक्षरा सिंह इस बार भगवान महादेव के प्रति अपनी श्रद्धा और प्रेम की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह महादेव के दर्शन करने के लिए केदारनाथ पहुंचीं, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

केदारनाथ पहुंचीं अक्षरा सिंह

आपको बता दें कि उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ धाम में हाल ही के सालों में कई सेलिब्रिटी पहुंचे हैं। कुछ दिनों पहले ही सारा अली खान भी यहां पर दर्शन करने के लिए पहुंची हुई थीं। अब भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी बाबा के बुलाने पर पहुंची हैं।

अभिनेत्री ने केदारनाथ धाम से अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें उन्हें एकदम देसी अवतार में देखा जा सकता है। प्रिंटेड कॉटन सलवार-सूट में अक्षरा सिंह बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। इस फोटो में वह नमस्कार करती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर को शेयर करने के साथ ही अक्षरा सिंह ने कैप्शन में शंकरा लिखा है।

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर और भी कई तस्वीरें शेयर की हैं। अक्षरा सिंह ने आम लोगों की तरह ही बाबा केदारेश्वर के दर्शन किए और अभिनेत्री ने यह तस्वीरें शेयर करने के साथ ही लिखा “महादेव की बेटी उनके शरण में।” अभिनेत्री का यह अंदाज उनके फैंस को बहुत भा रहा है।

अक्षरा सिंह के द्वारा शेयर की गई केदारनाथ की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में माथे पर पीला चंदन और चेहरे पर मुस्कान लिए अक्षरा सिंह केदारनाथ बाबा की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं।