कभी लिट्टी-चोखा बेचते थे खेसारी लाल, आज कई लग्जरी कार और आलीशान घर के हैं मालिक, जानिए टोटल नेट वर्थ

मौजूदा समय में खेसारी लाल यादव का भोजपुरी सिनेमा में बोलबाला है। वह एक सुपरहिट गायक के साथ-साथ एक बेहतरीन अभिनेता भी हैं। मौजूदा समय में खेसारी लाल यादव किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दुनिया भर में उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। हालांकि, आज खेसारी लाल यादव जिस मुकाम पर हैं, यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने अपने जीवन में कड़ी मेहनत के साथ साथ संघर्ष किया है। खेसारी लाल यादव ने अपनी मेहनत के दम पर आज यह मुकाम पाया है।

मसूर एक्टर और गायक खेसारी लाल यादव के गाने आज बच्चे बच्चे की जुबान पर रहते हैं। शायद ही कम लोगों को इस बात का पता होगा कि खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है। शिवरात्रि के भोजपुरी भजनों से लेकर उनके लटके-झटके वाले म्यूजिक वीडियोस लोगों को बहुत पसंद आते हैं।

खेसारी लाल यादव उन अभिनेताओं में से एक हैं, जो भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेते हैं। आज हम आपको खेसारी लाल यादव इस मुकाम तक कैसे पहुंचे? खेसारी लाल की लाइफस्टाइल, उनकी नेटवर्थ और कार कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं।

कभी लिट्टी चोखा बेचते थे खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव ने कामयाबी पाने के लिए अपने घर तक छोड़ दिया था। खेसारी लाल यादव अपने घर से भागकर बिहार से दिल्ली आ गए थे। यहां आने के बाद उन्होंने अपने जीवन में कड़ा संघर्ष किया। दूध बेचने का उन्होंने काम शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने लिट्टी चोखा भी बेचना शुरू किया। लेकिन अभी भी सफलता उनसे काफी दूर थी।

एक दिन उन्हें भोजपुरी सिनेमा में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ, बस उसी दिन से खेसारी लाल यादव ने यह ठान लिया था कि अब वह पीछे मुड़कर कभी नहीं देखेंगे। खेसारी लाल यादव की पहली फिल्म “साजन चले ससुराल” आई, जो काफी हिट साबित हुई थी। खेसारी लाल यादव ने अपने करियर में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। खेसारी लाल यादव की फिल्म और उनके गाने ही कमाई के मुख्य स्रोत हैं।

संघर्ष में पत्नी ने दिया पूरा साथ

भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही खेसारी लाल यादव ने चंदा देवी से शादी कर ली थी। जब खेसारी लाल यादव की शादी चंदा से हुई थी, तो वह बेहद गरीब थे। खेसारी लाल यादव को यहां तक का सफर तय करना इतना आसान नहीं था।

यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने अपने जीवन में कड़ा संघर्ष किया है और उनके इस संघर्ष में उनकी पत्नी चंदा देवी ने उनका पूरा साथ दिया है। बता दें कि खेसारी लाल यादव और चंदा आज दो प्यारे बच्चों के माता-पिता हैं।

आपको बता दें कि सिर्फ भोजपुरी ही, नहीं बल्कि खेसारी लाल यादव ने हिंदी रियलिटी शो “बिग बॉस 13” में भी हिस्सा लिया था। हालांकि, वह इस शो से बहुत जल्द बाहर निकल गए थे लेकिन इस शो की वजह से उन्होंने हिंदी सिनेमा और टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बखूबी बना ली थी। इसके बाद वह “द कपिल शर्मा शो” में भी दिखे थे। खेसारी लाल यादव ने अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं। बॉलीवुड के गाने इनके गानों के सामने फीके पड़ जाते हैं।

खेसारी लाल यादव की कुल संपत्ति

अगर हम खेसारी लाल यादव की कुल संपत्ति के बाद करें, तो filmik.in की रिपोर्ट के अनुसार, खेसारी लाल 12 से 15 करोड़ यानी 2 से 3 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं और अपनी एक फिल्म के लिए वो करीब 50 से 60 लाख रूपए चार्ज करते हैं। मौजूदा समय में अभिनेता के पास 5 करोड़ का आलीशान घर, 20 से 30 लाख की लग्जरी गाड़ियां और लाखों की जमीन जायदाद है।

खेसारी लाल यादव का मुंबई शहर में एक फ्लैट है जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है। लेकिन वह पटना वाले घर में परिवार के साथ रहते हैं। अगर लग्जरी गाड़ियों के बारे में बताएं, तो खेसारी लाल यादव के पास 30 लाख रूपए Toyota Fortuner है। खेसारी लाल यादव की कमाई का मुख्य स्रोत उनकी धमाकेदार एक्टिंग और दमदार गाने हैं।

खेसारी लाल यादव हर साल करीब 3 से 4 फिल्में रिलीज हो जाती हैं और इन फिल्मों के जरिए 1 से 2 करोड़ रुपए सालाना आसानी से कमाई कर लेते हैं। वह एक गाना गाने के लिए 2 से 3 लाख रूपए लेते हैं।