Site icon NamanBharat

प्रेमी संग पकड़ी गई 3 बच्चों की मां, पति ने करवा दी पत्नी की शादी, बोला- उसकी खुशी में ही मेरी खुशी

पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही पवित्र माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि विवाह के बंधन में बंधने के बाद पति-पत्नी सात जन्मों के लिए एक दूजे के हो जाते हैं। यह शादी के सात फेरों के दौरान सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन देते हैं परंतु आजकल के समय में कई मामले ऐसे सामने आ जाते हैं जिसमें शादी के बाद पति-पत्नी सात जन्म तो दूर एक जन्म के लिए भी लंबे समय तक साथ नहीं रहते हैं।

अक्सर हम सभी ऐसे कई मामले देखते और सुनते रहते हैं, जिसमें शादीशुदा होने के बावजूद भी पति को किसी और महिला से प्यार हो गया या फिर पत्नी किसी और युवक से मोहब्बत करने लगी और यह अपने प्यार को पाने के लिए अपने शादी का रिश्ता भी तोड़ देते हैं।

इसी बीच कुछ ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला बिहार के बेगूसराय से सामने आया है, जहां पर एक शख्स ने अपनी पत्नी की उसके प्रेमी से शादी करवा दी। महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर खुशी-खुशी अपने नए ससुराल चली गई। यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। तो चलिए जानते हैं आखिर यह पूरा मामला क्या है।

प्रेमी के साथ पकड़ी गई तीन बच्चों की मां

दरअसल, आज हम आपको जिस हैरान कर देने वाले मामले के बारे में बता रहे हैं यह बिहार के बेगूसराय का है। महिला का पति दिल्ली में मजदूरी करता है। यह पूरा मामला बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना गांव से सामने आया है। चांदनी देवी की शादी साल 2013 में गोधना पंचायत के झड़ियां चौक के रहने वाले सुखदेव साह के साथ हुई थी। शादी के बाद महिला तीन बच्चों की मां भी बन गई। महिला की दो बेटी और एक बेटा है।

लेकिन दो महीने पहले फतेहा गांव के निवासी महेश कुमार से उसकी मुलाकात हुई और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। अक्सर दोनों एक दूसरे से चोरी-छिपे मिला करते थे। महिला का पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। बुधवार की रात जब युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और दोनों को कमरे में बंद कर दिया। सुबह होते ही यह बात जंगल में आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर में गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।

महिला की उसके प्रेमी के साथ करवाई शादी

जब महिला अपने प्रेमी के साथ पकड़ी गई तो उसके बाद फोन पर संपर्क कर पति को सारी बात बताई गई। पति ने कहा- “अगर वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है, तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। उसकी खुशी में ही मेरी खुशी है।” इसके बाद गुरुवार को महिला की उसके प्रेमी के साथ मंदिर में शादी करवा दी गई।

पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजीव चौधरी, वार्ड सदस्य प्रमोद साह, पंच अर्जुन पंडित और महिला के परिवार ने उसके पति सुखदेव साह की मौजूदगी में महिला की शादी उसके प्रेमी से करवाई। महिला दो बेटियां और एक बेटे को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ नए ससुराल चली गई। सभी बच्चे अपनी दादी के साथ गोधना में रह रहे हैं।

 

 

 

Exit mobile version