अयाज खान की पत्नी जन्नत के गोद भराई रस्म में शामिल हुए बिपासा और करण..पतिओं संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए हसीनाओं ने दिए पोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु जल्द ही मां बनने वाली है और इन दिनों एक्ट्रेस अपना प्रेगनेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं और सोशल मीडिया पर आए दिन बिपाशा बसु अपनी मेटरनिटी फोटोशूट की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती है | बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर माता-पिता बनने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं और यह कपल अपने पहले बच्चे को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित है|

वही बिपाशा बसु के साथ-साथ उनके खास दोस्त और अभिनेता अयाज खान की पत्नी जन्नत खान भी प्रेग्नेंट है और वह भी बिपाशा बसु की ही तरह अपना प्रेगनेंसी पीरियड एंजॉय कर रही है| इसी बीच अयाज खान ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी के लिए बेबी शावर फंक्शन का आयोजन किया था और इस गोद भराई रस्म में ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ शामिल हुई और सब ने मिलकर बेबी शावर फंक्शन को जमकर एंजॉय किया|

वहीं बिपाशा बसु ने अपने इंस्टा अकाउंट पर भी अपने दोस्त के बेबी शावर फंक्शन की कुछ लाजवाब तस्वीरें साझा की है जिसमें एक्ट्रेस अयाज खान की पत्नी के साथ पोज देती हुई नजर आ रही है और इन तस्वीरों को देख कर ऐसा लग रहा है कि करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने इस बेबी शावर फंक्शन को कितना एंजॉय किया है|

दरअसल 22 अक्टूबर 2022 को अयाज खान ने अपनी पत्नी जन्नत के लिए गोद भराई रस्म का आयोजन किया था जिसमे बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शामिल हुए थे और वही अब बिपाशा बसु ने अपने इंस्टा अकाउंट पर जन्नत की गोद भराई रस्म की कुछ खास झलकियां साझा की है|

बिपाशा बसु ने अपने इंस्टा अकाउंट पर जन्नत के बेबी शावर फंक्शन का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें होने वाले पेरेंट्स आयाज और जन्नत केक कट करते हुए नजर आ रहे हैं| वही एक तस्वीर में करण सिंह ग्रोवर और अयाज़ अपनी-अपनी पत्नियों के बेबी बंप को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं| वही इन तस्वीरों में मॉम टू बी बिपाशा बसु ब्लू कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है|

गौरतलब है कि हाल ही में बीते 30 सितंबर 2022 को बिपाशा बसु ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपने बेबी शावर फंक्शन की कुछ तस्वीरें साझा की थी और इन तस्वीरों में बिपाशा बसु अपनी बेस्ट फ्रेंड जन्नत के साथ बंप टू बंप पोज देती हुई नजर आ रही थी और इन दोनों ने पीच कलर का ड्रेस पहना हुआ था| बिपाशा बसु और उनकी दोस्त जन्नत दोनों ही इन दिनों अपना प्रेगनेंसी फेज एंजॉय कर रही है |

आपको बता दें बिपाशा बसु और करण सिंह ने साल 2016 में शादी रचाई थी और वही शादी के 6 साल बाद यह कपल अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में वेलकम करने वाला है जिसको लेकर यह दोनों बेहद एक्साइटेड है| वही इन दिनों बिपाशा बसु अपना प्रेगनेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं और आए दिन अपने मेटरनिटी फोटो शूट की लाजवाब पसंद करती रहती है |अब देखना यह है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की जिंदगी में इनका प्यारा सा बेबी इनकी जिंदगी में कब दस्तक देता है वही कपल की फैंस इस घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|