अपने बर्थडे पर बिपासा बासु ने बेटी ‘देवी’ संग शेयर किया ये मनमोहक विडियो ,बताया खुद को सबसे ज्यादा खुशकिस्मत

आज 7 जनवरी 2023 को बिपाशा बासु अपना 44 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है और उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस के लाखों करोड़ों प्रशंसक सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं| बिपाशा बसु भले ही लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं परंतु सोशल मीडिया पर वो काफी सक्रिय रहती हैं और आए दिन अपने नए-नए सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपने प्रशंसकों के साथ कनेक्ट रहती हैं| वहीं इन दिनों बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर अपनी नन्ही परी देवी के साथ अपने खुशहाल पैरंटहुड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं|

बिपाशा बसु ने पिछले साल नवंबर महीने में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने और करण सिंह ग्रोवर ने देवी रखा है| वही मां बनने के बाद बिपाशा बसु अपनी बेटी के साथ अपना यह पहला जन्मदिन बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रही हैं और अपने 44 वे जन्मदिन के मौके पर बिपाशा बसु ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक सुपर क्यूट वीडियो साझा करके अपनी नन्ही परी देवी की खूबसूरत झलक दिखाइ है और वही इस वीडियो पर बिपाशा बसु के फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)


बिपाशा बसु बॉलीवुड की एक बेहद पॉपुलर, खूबसूरत और सफल अभिनेत्रियों में से एक है और सोशल मीडिया पर भी बिपाशा बसु की फैन फॉलोइंग काफी शानदार है| बिपाशा बसु 44 साल की हो चुकी है हालांकि उनको देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है दरअसल उम्र के इस पड़ाव पर आने के बाद भी बिपाशा बसु बेहद फिट और स्टाइलिश नजर आती है और वर्तमान समय में बिपाशा बसु का नाम बॉलीवुड की बेहद हॉट और ग्लैमरस अभिनेत्रियों की सूची में शुमार है|

वही मां बनने के बाद भी बिपाशा बसु की पर्सनैलिटी में कुछ खास बदलाव नहीं आया है और उन्होंने बेहद कम समय में खुद को मेंटेन कर लिया है| बिपाशा बसु आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी नन्हीं परी के साथ क्यूट तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती है परंतु अभी तक एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के चेहरे का दीदार दुनिया को नहीं करवाया है और उनकी बेटी देवी की पहली झलक पाने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं|

इसी बीच बिपाशा बसु ने अपने बर्थडे के खास मौके पर अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल से एक खूबसूरत वीडियो साझा किया है और इस वीडियो के माध्यम से बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी की झलक दिखाई है और साथ ही उन्होंने इस वीडियो पर कैप्शन में लिखा है कि,” ईश्वर ने मुझे अब तक का सबसे बेस्ट गिफ्ट दिया है.. मेरी बेटी देवी,पहले बेस्ट गिफ्ट, द लव ऑफ माय लाइफ, के बाद मिला…मेरे हसबैंड @iamksgofficial। मैं इस दुनिया की सबसे लकी गर्ल हूं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial)


वही सोशल मीडिया पर जहां बिपाशा बसु को पूरी फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं वही उनके लाखों करोड़ों प्रशंसकों ने भी उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दी है| इसी बीच बिपाशा बसु को उनके लविंग हसबैंड करण सिंह ग्रोवर ने भी बेहद स्पेशल अंदाज में जन्मदिन विश किया है|