शादी के 6 साल बाद बिपासा बासु बनी माँ , कपल ने अपने नवजात बच्चे की झलक शेयर कर बताया नाम

बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है कि एक्ट्रेस बिपाशा बसु मां बन गई है और उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है| बता दे बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर को एक बेटी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है और यह खुशखबरी कपल ने सोशल मीडिया पर एक ज्वाइंट पोस्ट साझा कर लोगों को दी है| अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी देने के साथ-साथ कपल ने अपनी नन्हीं परी के नाम का भी खुलासा कर दिया है |

अपनी जिंदगी में इस नन्ही परी का स्वागत करने के बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की खुशियों का ठिकाना नहीं है| सोशल मीडिया पर जैसे ही इस कपल ने अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी साझा की वैसे ही इस कपल को इनके तमाम प्रशंसकों और इंडस्ट्री के सेलिब्रिटीज की तरफ से माता पिता बनने पर ढेरों बधाइयां मिल रही है |

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)


गौरतलब है कि करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने इसी साल अगस्त महीने में एक मेटरनिटी फोटोशूट की तस्वीर साझा कर अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को दी थी वही अब 12 नवंबर 2022 को बिपाशा बसु एक बेटी की मां बनी है और बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बेटी की जन्म की खुशखबरी साझा करते हुए अपनी नन्हीं परी का नाम भी रिवील कर दिया है|

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर दोनों ने अपने-अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी न्यू बोर्न बेबी गर्ल की पहली झलक साझा की है जिसमें बिपाशा और करण की नन्ही राजकुमारी के नन्हे नन्हे पांव देखने को मिल रहे हैं | बिपाशा बसु ने इस पोस्ट के माध्यम से अपने बेटी के नाम का भी खुलासा किया है और इन्होंने अपनी बेटी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है|

माता-पिता बनने के बाद करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की खुशियां सातवें आसमान पर पहुंच गई है और इस कपल को इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने ढेरों बधाइयां दी हैं| बिपाशा बसु के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए सोफी चौधरी ने लिखा है कि,” अब तक की सबसे अच्छी गुड न्यूज़.. भगवान आपकी नन्हीं परी को आशीर्वाद दे..”| इसके अलावा भी कई सितारों ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कपल को पेरेंट्स बनने की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं|

गौरतलब है कि बिपाशा बसु ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि वह और करण सिंह ग्रोवर कोविड -19 महामारी से पहले ही बेबी प्लैनिंग कर रहे थे परंतु इस महामारी के प्रकोप के चलते दोनों ने इस प्लानिंग को कैंसिल कर दिया और फिर साल 2021 में कपल ने बेबी प्लान किया और अब बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को एक बेटी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है|

करण सिंह और बिपाशा बसु ने साल 2016 में शादी रचाई थी और शादी से पहले इन दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था| इन दोनों की पहली मुलाकात साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी और इसी दौरान इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों का प्यार जब परवान चढ़ा इन दोनों ने शादी रचा कर एक दूसरे को अपना हमसफर बना लिया| वही अब शादी के 6 साल बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को मम्मी पापा बनने का सुख प्राप्त हुआ है और इस कपल ने अपनी जिंदगी में एक बेटी का स्वागत किया है|