बिपाशा बसु ने अपने बर्थडे पर बेटी देवी संग शेयर किया खास वीडियो, कैप्शन ने जीत लिया फैंस का दिल

बिपाशा बसु बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्हें हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्मों के लिए जाना जाता है। वह अब तक बॉलीवुड की कई हॉरर फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। आपको बता दें कि बिपाशा बसु ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने पैर जमाए और केवल यही तक सीमित ना रहकर उन्होंने तमिल, तेलुगु, बंगाली और इंग्लिश फिल्मों में भी एंट्री ली और अपार सफलता प्राप्त की। भले ही इन दिनों बिपाशा बसु पर्दे से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

हाल ही में बिपाशा बसु मां बनी हैं और आज 7 जनवरी को वह अपना 44 वां जन्मदिन मना रही हैं। बिपाशा बसु को उनके जन्मदिन पर लोग बधाइयां दे रहे हैं। उनकी लंबी आयु और खुशियों की दुआ पढ़ रहे हैं। इसी बीच बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी के साथ का एक खास वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए बेटी को अपना बेस्ट बर्थडे गिफ्ट बताया है।

बिपाशा ने बेटी देवी संग शेयर किया वीडियो

दरअसल, बिपाशा बसु ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर अपने इंस्टाग्राम से एक बेहद खास वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह अपनी बेटी देवी के नन्हें-नन्हें पैरों को किस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में बिपाशा बसु की खुशी उनके चेहरे पर साफ साफ देखी जा सकती है। बिपाशा बसु ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन भी बहुत प्यार भरा लिखा है। बिपाशा बसु ने यह लिखा है कि “भगवान ने मुझे सबसे अच्छा उपहार दिया – मेरी बेटी देवी। पहले सबसे अच्छे उपहार के बाद मेरे जीवन का प्यार… मेरे पति…करण सिंह ग्रोवर। दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़की। #itsmybirthday #newmommy #आभारी #आशीर्वाद #monkeylove।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

बिपाशा बसु द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद से ही इंस्टाग्राम पर कमेंट की बारिश होने लगी है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने पोस्ट की सराहना करते हुए यह लिखा है कि “माशाअल्लाह यह प्यार हमेशा यूं ही बरकरार रहे।” वहीं एक अन्य यूजर ने इस वीडियो को बहुत खूबसूरत बताया है।

करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु को किया बर्थडे विश

आपको बता दें कि इससे पहले करण सिंह ग्रोवर ने भी अपनी पत्नी बिपाशा बसु के लिए एक रोमांटिक बर्थडे पोस्ट शेयर किया था। करण सिंह ग्रोवर ने अपनी पत्नी बिपाशा को बर्थडे विश करते हुए एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में जहां बिपाशा बसु ब्लैक ड्रेस में बेहद हॉट और स्टनिंग लग रही हैं। वहीं करण सिंह ग्रोवर शर्टलेस हैं। यह दोनों एक-दूसरे की तरफ देख रहे हैं। करण सिंह ग्रोवर में इस तस्वीर के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा।

उन्होंने लिखा है “आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं माय लव! बिपाशा बसु, आपके जीवन का हर पल खुशियों से भरा हो, आपका प्रकाश हर गुजरते दिन के साथ चमकता रहे, आपके सभी सपने सच हों। यह साल का सबसे अच्छा दिन है! मैं आपको बहुत प्यार करता हूं। हैप्पी हैप्पी हैप्पी बर्थडे माय स्वीट बेबी लव! तुम मेरे लिए सब कुछ हो!”